फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tricolor will also be installed 50 feet high in Sikandra Rambagh and Karbhana agra

आजादी का अमृत महोत्सव: सिकंदरा, रामबाग, करभना में भी लगेगा 50 फुट ऊंचा तिरंगा

Sun, 14 Aug 2022 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 12:10 PM IST
सार

ताजमहल के पास सीआईएसएफ की बैरक करभना में, अकबर का मकबरा परिसर में कांच महल के सामने और रामबाग स्मारक परिसर में 50 फुट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
tricolor will also be installed 50 feet high in Sikandra Rambagh and Karbhana agra
सिकंदरा स्मारक में लगाया गया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पांच स्मारकों पर 50 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दो स्थानों पर तिरंगे लगा लिए हैं, तीन नए स्थानों पर कार्य चल रहा है।  एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में 50 फुट ऊंचे तिरंगे लग चुके हैं, शुभारंभ 15 अगस्त को होना है। ताजमहल के पास सीआईएसएफ की बैरक करभना में, अकबर का मकबरा परिसर में कांच महल के सामने और रामबाग स्मारक परिसर में 50 फुट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। यह काम 30 अगस्त तक पूरा होना है। 
विज्ञापन


 

tricolor will also be installed 50 feet high in Sikandra Rambagh and Karbhana agra
जसवंत सिंह की छतरी - फोटो : अमर उजाला

रोशन हुए चीनी का रोजा, जसवंत सिंह की छतरी

अमृत महोत्सव के तहत एएसआई ने सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, एत्माद्दौला को रोशन कर रखा है। शनिवार से यमुनापार के चीनी का रोजा और बल्केश्वर स्थित जसवंत सिंह की छतरी स्मारकों को भी तिरंगी रोशनी से जगमगा दिया गया। लाइटिंग देखने के लिए लोग ठहर गए। यमुना नदी में पानी भरपूर होने से स्मारक पर पड़ रही लाइट का अक्श नदी पर नजर आया। 

एडीआरडीई ने निकाली जागरूकता रैली

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की प्रयोगशाला हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास संस्थापन (एडीआरडीई) ने आगरा कैंट और रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूकता रैली निकाली। एडीआरडीई के निदेशक डॉ. मनोज कुमार, वैज्ञानिक एसएम जैन समेत अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। 

एडीए ने जोनल पार्क से निकाली तिरंगा यात्रा

अमृत महोत्सव के तहत आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने घर-घर जाकर अपनी कॉलोनियों के लोगों को तिरंगों का वितरण किया और जोनल पार्क से लेकर आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट, फतेहाबाद रोड तक तिरंगा यात्रा निकाली। सेल्फी प्वाइंट तक कृष्ण प्रयाग पब्लिक स्कूल, ताजगंज के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed