{"_id":"61d0382c9d08fc63107291da","slug":"trial-of-biogas-plant-successful-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में गोबर से बनेगी बिजली: 16 लाख रुपये की लागत से बने प्लांट का ट्रायल हुआ, जल्द होगा चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में गोबर से बनेगी बिजली: 16 लाख रुपये की लागत से बने प्लांट का ट्रायल हुआ, जल्द होगा चालू
Sun, 02 Jan 2022 12:59 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:59 AM IST
सार
स्वच्छ भारत मिशन (द्वितीय) चरण के तहत पंचायतीराज विभाग ने 16 लाख रुपये की लागत से अरांव ब्लॉक के गांव बनीपुरा में गोबर गैस बिजली प्लांट स्थापित कराया है। इसका ट्रायल हो गया है। जल्द ही यह प्लांट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बायोगैस प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छ भारत मिशन (द्वितीय चरण)में ग्रामीण अंचल में गोबर का सद्पयोग करने का निर्णय लिया। इसी के तहत फिरोजाबाद जनपद के अरांव ब्लॉक की बनीपुरा ग्राम पंचायत में गोबर से बिजली बनाने का प्लांट पंचायतीराज विभाग ने स्थापित किया है।
विज्ञापन
विभाग ने बिजली तैयार करने का प्लांट बनाने के साथ इसका ट्रायल का काम पूरा कर लिया। शीघ्र ही इस प्लांट का शुभारंभ होने के साथ गांव की गौशाला,स्कूल भवन,पंचायत भवन,सामुदायिक शौचालय के साथ आस-पास के घर रोशन होना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के फेज दो के तहत जिला प्रशासन ने गोबर से बिजली का उत्पादन किए जाने का प्लांट की स्थापना का काम छह माह पूर्व शुरू किया था। उस प्लांट की स्थापना किए जाने का काम पिछले दिनों पूर्ण हो गया। प्लांट में गोबर से गैस बनाने के साथ गैस से जेनरेटर को संचालित करने की प्रक्रिया को पूर्ण किया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की आमदनी में होगा इजाफा
इससे पांच किलोवाट बिजली का उत्पादन करके इससे बनीपुरा गौशाला परिसर, ग्राम पंचायत के स्कूल भवन, पंचायत सचिवालय के साथ सामुदायिक शौचालय सहित आसपास के घरों को रोशन किया जा सकेगा। इसके साथ गांव में आयोजित होने वाले शादी विवाह कार्यक्रम के लिए बिजली की आपूर्ति करके ग्राम पंचायत की आमदनी में इजाफा कर सकते हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर पुनीत निगम ने बताया गोबर से बिजली बनाने के प्लांट की स्थापना किए जाने काम पूर्ण हो गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से इस प्लांट का ट्रायल गत दिवस पूर्ण कर लिया है। इस दौरान गौशाला के साथ-साथ आस-पास के घरों को रोशन हो गए हैं शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों को जोड़कर वहां बिजली की सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्लांट का ट्रायल सफल होने के साथ ही शीघ्र ही इसका शुभारंभ होगा।