फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trial for the second corridor to begin in December; metro will run across five stations.

Agra News: दिसंबर से दूसरे कॉरिडोर का ट्रायल, पांच स्टेशनों पर चलेगी मेट्रो

Mon, 19 Oct 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Trial for the second corridor to begin in December; metro will run across five stations.
मेट्रो के दूसरे कॉरिडोरमें ट्रैक और स्टेशन बनाने का हो रहा कार्य ।अमर उजाला
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। मशीनें और श्रमिक भी बढ़ा दिए हैं। दिसंबर में कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रायल शुरू होंगे। अगले साल मार्च में मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक जनवरी में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। इसमें 14 स्टेशन हैं और इसकी दूरी करीब 16 किमी है। दो चरणों में इस पर मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलेगी। इसमें पांच स्टेशन हैं और इसके ट्रायल दिसंबर में शुरू होंगे। डेढ़ महीने ट्रायल करने के बाद सुरक्षा ऑडिट होगा और अगले साल मार्च में मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
विज्ञापन

आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक मेट्रो दूसरे चरण में चलेगी। इसका कार्य तेज करते हुए शाहदरा तक ट्रैक बन रहा है। भगवान टॉकीज़ और सुल्तानगंज चौराहे पर मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। अगले साल मार्च तक 30 किमी की मेट्रो परियोजना पूरी हो जाएगी। इससे लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी। जाम से मुक्ति मिलने के साथ समय और किराये की भी बचत होगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के उप महा प्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर भी तेजी से बनाया जा रहा है। इसमें आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक 80 फीसदी ट्रैक बन गया है। दिसंबर से ट्रायल करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली बाद आईएसबीटी तक चलेगी मेट्रो ट्रेन
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के उप महाप्रबंधक बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसमें 13 स्टेशन हैं और अभी ताज पूर्वी से बिजलीघर तक मेट्रो चल रही है। इसके आगे आईएसबीटी तक ट्रैक बन गया है। ट्रायल होने के साथ सुरक्षा ऑडिट के बाद मेट्रो संचालन की अनुमति भी मिल गई है। अब दिवाली के बाद आईएसबीटी तक मेट्रो चलेगी। तोता के ताल और सिकंदरा स्टेशन भी बन रहा है। से दो महीने में पूरा हो जाएगा और दिसंबर के अंत में इसके ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे।

मेट्रो के दूसरे कॉरिडोरमें ट्रैक और स्टेशन बनाने का हो रहा कार्य ।अमर उजाला

मेट्रो के दूसरे कॉरिडोरमें ट्रैक और स्टेशन बनाने का हो रहा कार्य ।अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed