{"_id":"5d3893ae8ebc3e6c9f0f7baf","slug":"treetment-mainpuri-news-agr3977083143","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप से उपचार के दौरान बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप से उपचार के दौरान बालक की मौत
विज्ञापन
मृतक अंशू का फाइल फोटो। अमर उजाला
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। दस वर्षीय बालक की झोलाछाप से उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने हंगामा किया, लेकिन थाने में कोई शिकायत नहीं की गई।
कुसमरा क्षेत्र निवासी मुकेश शाक्य का 10 वर्षीय पुत्र अंशू कस्बा स्थित एक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। बीते तीन दिन से वह बुखार से पीड़ित चल रहा था। परिजन पड़ोस के गांव पंचमपुर में बैठने वाले एक झोलाछाप से उपचार करा रहे थे। बुधवार की शाम भी उसे उपचार के लिए ले जाया गया।
वहां दवा खाने के बाद अंशू को उल्टी हो गई। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने एक इंजेक्शन लगाया, कुछ समय बाद बालक की मौत हो गई। घटना के बाद झोलाछाप मौके से भाग गया। परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।