फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trees kept getting cut in Sur Sarovar mafia kept escaping by paying fines big revelation RTI

Agra: सूर सरोवर में पेड़ कटते रहे...जुर्माना देकर बचते रहे माफिया, आरटीआई से हुआ बड़ा खुलासा

Sat, 08 Mar 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 09:56 AM IST
सार

वन विभाग के अफसरों को नहीं पता सूर सरोवर में कितने पेड़ बचे हैं। यहां10 साल में 445 पेड़  काट दिए गए। हरियाली नष्ट होते देख पर्यावरणविद कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Trees kept getting cut in Sur Sarovar mafia kept escaping by paying fines big revelation RTI
कटा हुआ पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार में बीते 10 साल में 445 पेड़ कट गए। चंद रुपये जुर्माने में देकर जंगल माफिया बचते रहे। लापरवाही यह है कि वन विभाग के अफसरों को बचे पेड़ों की संख्या भी पता नहीं है। हरियाली नष्ट होते देख पर्यावरणविद कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता ने बताया कि जन सूचना का अधिकार के तहत मिली जानकारी में पता चला है कि सूर सरोवर पक्षी विहार 798.15 हेक्टेयर में फैला है। इसमें 380.558 हेक्टेयर में वन क्षेत्र है। बीते 10 साल में 445 पेड़ काटे गए। इनमें से 198 पेड़ काटने पर वन विभाग ने करीब 61 हजार का जुर्माना लगाकर जंगल माफिया को छोड़ दिया। कुछ मामले अभी न्यायालय में हैं।
विज्ञापन


अभी सूर सरोवर में किस प्रजाति के कितने पेड़ बचे हैं, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। विभागीय लापरवाही से जंगल माफिया के हौसले और बढ़ेंगे। डीएफओ आदर्श कुमार का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल             काटे गए पेड़
2015-16:             42
2016-17:             173

2017-18:             144
2020-21:             68

2022-23:             18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed