फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trees fell in many places due to storm and rain and power cut

Agra Weather: आंधी-बारिश का कहर...गिरे बिजली के खंभे और पेड़, युवक घायल; कई जगह छाया अंधेरा

Thu, 22 May 2025 12:58 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 22 May 2025 12:58 AM IST
सार

आगरा में आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। शहर से गांव तक विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। कई जगह पेड़ टूटकर गिर पड़े हैं, तो कई जगह वाहनों को नुकसान पहुंचा है। शहर में टोरंट से पोषित इलाकों में भी आपूर्ति प्रभावित है।

विज्ञापन
Trees fell in many places due to storm and rain and power cut
आंधी से बची तबाही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद रात करीब 10:30 बजे आई आंधी-बारिश से पेड़, होर्डिंग्स और स्ट्रीट लाइट के पोल गिर गए। हाईवे पर कई जगह आवागमन रुक गया। वहीं लोहामंडी में एक युवक पेड़ गिरने से दब गया। उसे पुलिस ने क्रेन की मदद से निकाला। उधर, बिजली गुल होने से कई जगह अंधेरा छा गया।
विज्ञापन


मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात रही। बुधवार सुबह से ही शुरू हुई सूरज की तपिश पूरे दिन तेज ही रही। शाम 6 बजे तक गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए। हालांकि पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान में वृद्धि नहीं हुई है।
विज्ञापन


वहीं रात 10 बजे अचानक माैसम में बदलाव हुआ। अचानक आई तेज आंधी और बारिश से अलग-अलग इलाकों में होर्डिंग्स, पेड़, खंभे गिर गए। लोहामंडी में सिरकी मंडी के पास पुराना पेड़ गिरने से बाइक सवार सोरो कटरा निवासी पुनीत दीक्षित घायल हो गए। पेड़ की डाल के नीचे उनका हाथ दब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मगर, पेड़ नहीं हटाया जा सका। इस कारण पुनीत घायल ही पड़े रहे। बाद में पुलिस ने क्रेन को बुलाया। तकरीबन आधा घंटे बाद पेड़ को हटाकर पुनीत को अस्पताल भिजवाया जा सका। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी है।

उधर, हाईवे के सर्विस रोड पर सिकंदरा, भगवान टाॅकीज, कमला नगर, रामबाग में कई दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग्स, बैनर, कियोस्क आदि गिर गए। इससे रास्ता रुक गया। वहीं दयालबाग मार्ग पर पेड़ गिरने से लोग हादसे का शिकार होते-होते बचे।

 

सूरसदन तिराहे पर ग्रीन नेट गिर गया। यह लोगों को धूप से बचाने के लिए लगाया गया था। इसके पहले से ही गिरने की आशंका जताई गई थी। वहीं आंबेडकर पुल की जाली भी यमुना में गिर गई। इससे पुल पर आवागमन प्रभावित हो गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर यातायात सुचारू कराया। वहीं सदर और ताजगंज क्षेत्र में सेल्फी पॉइंट पर कुर्सियां और मेज अस्तव्यस्त हो गईं।

यह है अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अरब सागर में संभावित निम्न दाब क्षेत्र और नम दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं का प्रदेश में चल रही पुरवा हवा से समागम होने के कारण बृहस्पतिवार से मौसम और बदलाव की संभावना है। धूल भरी आंधी, बादलों का आना और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ चमक देखने को मिल सकती है। मौसम के इस परिवर्तन से अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में आंशिक गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे शहरवासियों को इस भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

पेड़ और खंभे गिरने से बिजली गुल
आंधी के दाैरान पेड़ और खंभे गिरने से कई जगह पर लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। दयालबाग रोड, देवरी रोड, जज कंपाउंड, शमसाबाद व फतेहाबाद रोड आदि पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित गुल गई। टोरंट की टीम जगह-जगह पेड़ से हुए नुकसान का आकलन देर रात तक करती रही। क्षतिग्रस्त लाइनों को भी ठीक करने का प्रयास किया जा रहा था।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 42.5
न्यूनतम तापमान- 29.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed