फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tree scam in agra van vibhag no jio tagging by department

पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की मुहिम चलाई लेकिन, सामने आई ये बड़ी लापरवाही

Wed, 24 Apr 2019 11:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Apr 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
tree scam in agra van vibhag no jio tagging by department
सूखे पौधे - फोटो : अमर उजाला
नौ करोड़ पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की मुहिम तो प्रदेश सरकार ने बीते साल चला दी, लेकिन जो पौधे लगाए गए, उनमें से अधिकांश देखरेख न होने से सूख चुके हैं। 
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी, पशुपालन, उच्च शिक्षा, पंचायती राज और राजस्व विभाग जैसे कई विभागों ने पौधे लगाने की रिपोर्ट तक नहीं भेजी है। इन विभागों ने पौधे कहां लगाए, इसकी पड़ताल के लिए जीओ टैगिंग रिपोर्ट का 9 महीने से इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की पौधरोपण मुहिम में सरकारी विभाग ही बाधा बन गए। नगर विकास, पंचायतराज, ग्राम्य विकास जैसे विभागों ने आनन फानन में बिना तैयारी के पौधे तो लगा दिए, लेकिन उनकी देखरेख नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने सड़क किनारे और डिवाइडरों पर पौधे तो लगाए, लेकिन न दूरी का ख्याल किया और न ही प्रजातियों की मृत्यु दर का, ऐसे में पौधा लगाने के दो महीने के अंदर ही यह सूख गए। मारुति इस्टेट, आवास विकास, शाहगंज बोदला, एमजी रोड समेत शहर में कई जगह ऐसी हैं, जहां पौधों के नाम पर ठूंठ रह गए तो कहीं पर तो वह भी न बचे।


मुख्य वन संरक्षक, आगरा, जावेद अख्तर का कहना है कि हमने जो पौधे लगाए हैं, उनकी मृत्यु दर कम है। कई अन्य विभागों ने भी पौधरोपण किया है, लेकिन उन्होंने जीओ टैगिंग की रिपोर्ट नहीं भेजी है’

बीते साल हुए पौधारोपण अभियान में हर पौधे की जीओ टैगिंग रिपोर्ट तैयार की जानी थी। 15 अगस्त को पौधारोपण के एक महीने बाद सितंबर 2018 तक जीओ टैगिंग और मृत्यु दर की रिपोर्ट भेजनी थी, लेकिन आगरा विकास प्राधिकरण, नगर निगम, चिकित्सा, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, रक्षा संपदा, छावनी परिषद, पशु चिकित्सा, औद्योगिक विकास, पशु पालन, पंचायती राज विभाग ने रिपोर्ट ही नहीं भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed