फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tree plantation drive in Agra

एक पेड़ मां के नाम: 5178 स्थानों पर पौधरोपण, 53 लाख से अधिक रोपे जाएंगे पाैधे; जन कमेटियां करेंगी सुरक्षा

Sun, 12 Jul 2026 11:59 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 12 Jul 2026 11:59 AM IST
सार

पाैधरोपण अभियान के तहत वन विभाग 19 लाख तथा ग्राम्य विकास और नगर विकास सहित 27 अन्य विभाग 34.94 लाख पौधे लगाएंगे। डीएफओ राजेश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नर्सरी से पौधों के उठान और लक्ष्य आवंटन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

विज्ञापन
Tree plantation drive in Agra
पाैधरोपण। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिशन हरियाली के लिए शासन से नामित नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव (व्यावसायिक शिक्षा) डॉ. हरिओम ने शनिवार को सर्किट हाउस में पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की शत-प्रतिशत जीवितता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


रविवार को जिले में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस महाभियान के लिए 5178 स्थानों को चिह्नित किया गया है। जहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण होगा। वन विभाग 19 लाख तथा ग्राम्य विकास और नगर विकास सहित 27 अन्य विभाग 34.94 लाख पौधे लगाएंगे। डीएफओ राजेश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नर्सरी से पौधों के उठान और लक्ष्य आवंटन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। 
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने पौधे लगाने के लावारिस न छोड़ने और स्थलवार नामित अधिकारी, सिविल सोसायटी और आम नागरिकों को मिलाकर कमेटियां गठित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को दिए ये निर्देश
-प्रत्येक विभाग पौधारोपण की ग्राउंड लेवल पर प्रभावी मॉनिटरिंग करे।
-सभी पौधों की रियल टाइम जियो-टैगिंग और फेंसिंग सुनिश्चित की जाए।
-माध्यमिक व उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं की अभियान में जनभागीदारी बढ़ाई जाए।
-कंट्रोल रूम को जीपीएस युक्त फोटो के साथ अनिवार्य रूप से रिपोर्ट प्रेषित की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed