फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tree fall in highway, three injured

पेड़ गिरा, दबने से माम, भांजा और भांजी बहू घायल

Thu, 29 Jul 2021 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
tree fall in highway,  three injured
बाह। स्टेट हाईवे बाह पर मंगलवार की शाम आम का पुरा गांव के पास गिरे पेड़ के नीचे दबकर बाइक सवार मामा, भांजे और भांजी बहू घायल हो गये। कई राहगीर और वाहन चालक बाल-बाल बचे। वहीं बुधवार को बटेश्वर मार्ग पर पेड़ गिरने से मेटाडोर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पारना गांव के रामचरन मंगलवार को भांजे ओमवीर और भांजी बहू सरिता निवासी कछपुरा के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर फतेहाबाद जा रहे थे। बाह हाईवे पर आम का पुरा गांव के पास अचानक पेड़ गिरने से तीनों दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने पेड़ का मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। इन्हें बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से आगरा रेफर कर दिया। इधर, बुधवार की दोपहर बाह बटेश्वर मार्ग पर मंगदपुर के पास सूखा पेड़ टूटकर सड़क पर गिरा। इससे एक मेटाडोर का डाला क्षतिग्रस्त हो गया। करीब आधे घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed