फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tree branch fell on bike riders youth killed and two injured in Manipuri

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: बाइक सवारों पर गिरी पेड़ की डाल, युवक की मौत, दो घायल

Thu, 21 Apr 2022 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 10:27 AM IST
सार

बाइक से युवक परिवार के ही दो वृद्ध सदस्यों को घर वापस ले जा रहा था। रास्ते में सूखे आम के पेड़ की एक डाल अचानक टूट कर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से ये हादसा हुआ। घायल दोनों वृद्ध महिला और पुरुष की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Tree branch fell on bike riders youth killed and two injured in Manipuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजीतगंज के थाना एलाऊ क्षेत्र में बाइक से जा रहे एक ही परिवार की महिला सहित तीन लोगों के ऊपर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से गंभीर घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बाइक चालक युवक की मौत हो गई तथा महिला सहित वृद्ध की हालत गंभीर होने पर सैफई रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत निवासी संजू पुत्र राकेश उम्र 22 वर्ष बाइक से अपने परिवार के 65 वर्षीय सोनेलाल व सूरजा देवी पत्नी जिलेदार को बिठा कर बुधवार देर शाम भोगांव से भांवत वापस आ रहा था। जब बाइक रतनपुर एलाऊ मार्ग पर स्थित नगला धोबा के समीप पहुंची, तभी अचानक वहां खड़े सूखे आम के पेड़ से अचानक एक डाल टूटकर बाइक सवारों के ऊपर गिर गई, जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना देकर घायलों को जिलाअस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने संजू को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध महिला व पुरुष को गंभीर हालत में सैफई रैफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि अचानक हुए हादसे में घायलों में से एक युवक की मौत हो गई है, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए शव ग्रह पर रखा गया है।अन्य दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed