{"_id":"61a6573694079808ff3e2816","slug":"treatment-of-thalassemia-patient-veda-money-donated-by-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: थैलेसीमिया पीड़ित वेद की मदद के लिए बढ़ रहे हाथ, 4.74 लाख रुपये हुए जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: थैलेसीमिया पीड़ित वेद की मदद के लिए बढ़ रहे हाथ, 4.74 लाख रुपये हुए जमा
Wed, 01 Dec 2021 12:19 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:19 AM IST
सार
वेद के इलाज के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने बीड़ा उठाया है। फाउंडेशन की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए कई दानवीर भी आगे गए हैं।
विज्ञापन
थैलेसीमिया से ग्रसित वेद गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुवांशिक रक्तरोग थैलेसीमिया से जूझ रहे चार साल के वेद गर्ग के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं ने हाथ बढ़ाए हैं। दानवीरों की मदद से 30 नवंबर तक 4.74 लाख रुपये जमा हुए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने मदद का बीड़ा उठाया है। फाउंडेशन द्वारा एक लाख रुपये की राशि दी गई है।
खेरागढ़ निवासी वेद गर्ग नौ माह की उम्र से थैलेसीमिया से पीड़ित है। मजदूर पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। मासूम को हर माह खून चढ़ाने व दवाइयों से शरीर के अन्य अंगों पर दुष्प्रभाव की आशंका को देखते हुए चिकित्सकों ने वेद का बोन मैरो ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया है। वेद के पिता जितेंद्र गर्ग ने बताया कि जयपुर स्थित साउथ ईस्ट एशिया इंस्टीट्यूट ऑफ थैलेसीमिया में बेटे का ट्रांसप्लांट के लिए ऑपरेशन होगा। 10.90 लाख रुपये खर्च अनुमानित है। दानवीर व सभ्रांत जनों के सहयोग से अब बैंक खाते में 4,74,047 रुपये जमा हो चुके हैं।
शुरू हुआ उपचार
- वेद गर्ग के लिए अभी और आर्थिक सहायता की जरूरत है। इस पुनीत कार्य में आप भी सहयोगी बन सकते हैं। जमा राशि से ऑपरेशन से पहले होने वाली वेद की जांच व उपचार शुरू हो गया है। 23800 रुपये जांच पर खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
31 हजार रुपये की मदद
- परम गुरु जैन युवा समिति, लोहामंडी ने वेद के लिए 31 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक बैंक में जमा कराया है। जिसमें संस्था के मनीष जैन, विवेक जैन, प्रतीक जैन, अजय जैन, पंकज जैन का विशेष सहयोग रहा।

ये हैं दानवीर
- मदन लाल अग्रवाल : 15000 रुपये
- सुदिति ग्लोबल एकेडमी डॉ. राममोहन : 11501 रुपये
- किशोर : 11000 रुपये
- जितेंद्र कुमार गुप्ता, कोसीकलां : 10,000 रुपये
- शहीद प्रवीन यादव की वीरनारी सुमन यादव : 5100रुपये
- संजीव शिवहरे, चारू कपूर, ममता अग्रवाल, सांची भाटिया, राम कुमार, जितेंद्र, आरती परमार, हरेश सिंह, संगीता सिंह, अंकित अग्रवाल आदि ने भी अर्थिक सहयोग किया है।
यहां जमा करा सकते हैं सहायता राशि
यदि आप आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो सहायता राशि खाता संख्या - 0354101031176 (खाता धारक जितेंद्र गर्ग, वेद के पिता) आईएफसी कोड सीएनआरबी 0000354 में जमा करा सकते हैं। केनरा बैंक के इस खाते में आप चेक, एनईएफटी व डिजिटल माध्यम से भी सहयोग राशि जमा कर सकते हैं। मदद करने वालों के नाम अमर उजाला में प्रकाशित किए जांएगे।
कोरोना संक्रमण: मथुरा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई, तीन कोरोना संक्रमित विदेश हुए रवाना