फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment of rape victim girl going on in Aligarh

दुष्कर्म की शिकार बच्ची का अलीगढ़ में चल रहा इलाज

Mon, 22 Nov 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Treatment of rape victim girl going on in Aligarh
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसका इलाज अलीगढ़ मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

रविवार शाम को बालिका घर पर अकेली थी परिजन खेत पर काम करने गए थे। मौका पाकर गांव के ही 18 वर्षीय आरोपी युवक ने उसे दुष्कर्म का शिकार बना डाला। लहूलुहान अवस्था में बालिका को जिला चिकित्सालय रविवार की रात को ले जाया गया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

परीक्षण के साथ ही बालिका को उपचार दिया गया, लेकिन गंभीर जख्म होने के कारण बालिका को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी युवक के खिलाफ पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सक्रिय हो कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed