फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transport Minister Dayashankar Singh inspected Mathura ISBT

Mathura: परिवहन मंत्री ने किया आईएसबीटी का निरीक्षण, बस में सवार होकर यात्रियों से पूछा सुविधाओं का हाल

Sat, 27 Aug 2022 08:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 08:39 PM IST
सार

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज की बस में सवार होकर हकीकत जानी। यात्रियों से सुविधाओं के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री आशीष पटेल भी मौजूद  रहे । 

विज्ञापन
Transport Minister Dayashankar Singh inspected Mathura ISBT
रोडवेज बस में सवार हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार को मथुरा के नए बस अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें दुकानों पर गंदगी मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि यह गंदगी कैसे कर रखी है। तुम्हारी दुकानें निरस्त करा दूंगा। आगे से गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। अफसरों से कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। यह तुम्हारी ही जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन


शनिवार को विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक के लिए प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री आशीष पटेल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और परिवहन मंत्री अंतरराज्यीय नए बस अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचे। रोडवेज बस में सवार होकर यात्रियों से परेशानी भी जानी। 

विज्ञापन

जल्द शुरू की जाएंगी नई बसें 

परिवहन मंत्री ने कहा कि ओवरलोडिंग कतई नहीं होने दी जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो अफसर नपेंगे। पुरानी बसें हटाकर जल्द ही नई बसें शुरू की जाएंगी। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को लेकर पूछे सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही देश को कांग्रेसमुक्त बनाने की बात कही थी। अब कांग्रेसमुक्त भारत बन रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

आगरा से मथुरा आने पर फरह, बरारी, टाउनशिप आदि स्थानों पर परिवहन मंत्री और उनके साथ आए दोनों मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, पार्षद राजेश सिंह पिंटू, हेमंत अग्रवाल आदि शामिल रहे।

विकास कार्यों का हाल जाना 

मंत्रियों ने फरह के प्राथमिक विद्यालय महुअन में पहुंचकर जायजा लिया। बरारी स्थित निराश्रित गो-आश्रय स्थल और आंगनबाड़ी केंद्र अगनपुरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। रानी मंडी में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed