Mathura: परिवहन मंत्री ने किया आईएसबीटी का निरीक्षण, बस में सवार होकर यात्रियों से पूछा सुविधाओं का हाल
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज की बस में सवार होकर हकीकत जानी। यात्रियों से सुविधाओं के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री आशीष पटेल भी मौजूद रहे ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार को मथुरा के नए बस अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें दुकानों पर गंदगी मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि यह गंदगी कैसे कर रखी है। तुम्हारी दुकानें निरस्त करा दूंगा। आगे से गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। अफसरों से कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। यह तुम्हारी ही जिम्मेदारी है।
शनिवार को विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक के लिए प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री आशीष पटेल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और परिवहन मंत्री अंतरराज्यीय नए बस अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचे। रोडवेज बस में सवार होकर यात्रियों से परेशानी भी जानी।
जल्द शुरू की जाएंगी नई बसें
परिवहन मंत्री ने कहा कि ओवरलोडिंग कतई नहीं होने दी जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो अफसर नपेंगे। पुरानी बसें हटाकर जल्द ही नई बसें शुरू की जाएंगी। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को लेकर पूछे सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही देश को कांग्रेसमुक्त बनाने की बात कही थी। अब कांग्रेसमुक्त भारत बन रहा है।