फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   transport corporation will run 900 roadways buses for Mudiya Purnima Mela in Mathura

Mudiya Purnima Mela: श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम चलाएगा 900 रोडवेज बसें, गुरुवार को पहुंचेंगी मथुरा

Wed, 06 Jul 2022 07:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jul 2022 07:06 PM IST
सार

मुड़िया पूर्णिमा मेले में मथुरा रेलवे स्टेशन के गोपाल नगर गेट से बसें चलाई जाएंगी। 8 जुलाई से शुरू हो रहे मेले के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। मेला दो साल बाद आयोजित हो रहा है। 15 जुलाई तक चलेगा। 

विज्ञापन
transport corporation will run 900 roadways buses for Mudiya Purnima Mela in Mathura
रोडवेज बसें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन का राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम 900 रोडवेज बसें चलाएगा। यह बसें प्रदेश के 13 डिपो से बृहस्पतिवार की शाम तक मथुरा पहुंच जाएंगी। इन बसों को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार और अंतरराज्यीय नए बस अड्डे से संचालित किया जाएगा। यह बसें मथुरा से अडींग होते हुए गोवर्धन पहुंचेंगी और फिर सौंख से लौटकर मथुरा आएंगी। 

विज्ञापन


आठ जुलाई को यह बसें अपने स्थानों से गोवर्धन के लिए उपलब्ध रहेंगी। शुरू में 8 से10 जुलाई को आगरा और मथुरा डिपो की बसें 400 बसें दौड़ाई जाएंगी। 10 जुलाई से प्रदेश के अन्य डिपो से आने वाली बसें भी गोवर्धन के परिक्रमार्थियों के लिए उपलब्ध होंगी। नए बस अड्डे और द्वितीय प्रवेश द्वार पर बसों के संचालन के लिए मथुरा डिपो के कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इन बसों में गोवर्धन सफर के लिए 40 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन

इन डिपो की दौड़ेंगी बसें

मथुरा डिपो, फाउंड्री नगर, ताज डिपो, फोर्ट डिपो, ईदगाह, बाह डिपो, सिटी बसें, जेनर्म, अनुबंधित, इटावा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी हो तो करें हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत

सिटी बसों में होने वाली परेशानी के लिए रोडवेज ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यात्रियों को कोई भी परेशानी हो तो वह 7456854717 पर संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मथुरा डिपो के नवागत एआरएम ने संभाला चार्ज 

मथुरा डिपो के एआरएम नरेश चंद गुप्ता का तबादला मुरादाबाद हो गया। यहां पर गाजियाबाद से आए मदनमोहन शर्मा ने चार्ज संभाल लिया है। चार्ज संभालते ही नवागत एआरएम भी मुड़िया पूर्णिमा मेले में जुट गए हैं। एआरएम ने सभी कर्मचारियों से ड्यूटी पर मुस्तैद करते हुए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा है।

मथुरा डिपो के एसएस संतोष अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए 900 बसें संचालित की जाएंगी। 8 और 9 जुलाई को आगरा और मथुरा डिपो की बसें चलाई जाएंगी। 10 जुलाई को प्रदेश के अन्य डिपो की बसें भी दौड़ाई जाएंगी। 40 रुपये गोवर्धन जाने और आने के लिए किराया निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed