{"_id":"5d95fd0f8ebc3e014d681888","slug":"transgender-chops-off-genitals-of-youth-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों से लिफ्ट लेना पड़ा भारी, नशीला पदार्थ खिलाकर युवक का काटा नाजुक अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों से लिफ्ट लेना पड़ा भारी, नशीला पदार्थ खिलाकर युवक का काटा नाजुक अंग
Fri, 04 Oct 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी युवक को बेहोश करके मंगलामुखियों ने नाजुक अंग काट दिया। गंभीर हालत में युवक को सैफई में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की ओर से वारदात के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
पुलिस के अनुसार थाना बिछवां क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी विमलेश कुमार शहर के आगरा रोड स्थित एक बैंड में नाचने गाने का काम करता है। 29 सितंबर को वह घिरोर में रह रही बहन के घर से गांव लौट रहा था।
शहर में आने के बाद जब वह गांव आने के लिए ईशन नदी पुल पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच वहां से उसके परिचित के मंगलामुखी गुजरे। उन्होंने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

आरोप है कि वे उसे अपने घर ले गए और खाना खिलाया। होश में आने पर उसे नाजुक अंग में दर्द महसूस हुआ। मंगलामुखियों ने उसे अपने साथ रहने की बात कही। 29 सितंबर की रात युवक मौका पाकर वहां से भाग खड़ा हुआ और घर आकर परिजनों को जानकारी दी।
परिजन युवक का इलाज करा ही रहे थे तभी गुरुवार को उसकी हालत बिगड़ गई। गुरुवार को उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। इससे पहले उसे सैफई रेफर कर दिया गया था। मामला बिछवां थाना क्षेत्र का है। मामले की जांच की जा रही है। -ओमहरि वाजपेई, इंस्पेक्टर कोतवाली