फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   transfarmer

सीओ कार्यालय के बाहर लगा ट्रांसफार्मर बना मुसीबत

Sun, 13 Sep 2020 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
transfarmer
13एमएनपी-14-कचहरी रोड पर सीओ कार्यालय के बाहर ट्रांसफार्मर की केवल को सही करता कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित सीओ कार्यालय के बाहर लगा ट्रांसफार्मर क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शनिवार को केबल जलने के कारण ढाई घंटे आपूर्ति ठप रही थी। वहीं रात को फिर एक बार केबल जल गई। रविवार को दिन में बिजली विभाग की टीम ने नई केबल डाली।
विज्ञापन

सीओ कार्यालय के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से मंडी धर्मदास, कचहरी रोड, लेनगंज, सदर बाजार, ओम भंडार वाली गली, लोहा मंडी आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति होती है। लोड अधिक होने के चलते शनिवार को दिन में ट्रांसफार्मर की केबल में फॉल्ट होने के बाद आग लग गई थी। इससे ढाई घंटे आपूर्ति बंद रही थी। शाम को पांच बजे के बाद आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

रात को फिर एक बार केबल जल गई। सुबह जानकारी होने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने केबल को बदलकर नई केबल डाली। इसके चलते 11 बजे से लेकर दो बजे तक आपूर्ति बंद रही। रात में फॉल्ट के चलते जहां तीन घंटे और दिन में केबल बदलने जाने के कारण तीन घंटे आपूर्ति बंद रही। ऐसे में लोगों को छह घंटे परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता प्रतीक यादव ने बताया कि केबल बदलकर आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed