फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   transfarmer in Mainpuri

पांच जिलों में ट्रांसफार्मर की आपूर्ति कर रही मैनपुरी विद्युत कार्यशाला

Fri, 12 Feb 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
transfarmer in Mainpuri
मैनपुरी। शहर के पावर हाउस स्थित विद्युत वितरण निगम की कार्यशाला का अधीक्षण अभियंता आगरा मंडल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। वहीं प्रदेश के पांच जिलों में ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर आपूर्ति किए जाने पर उन्होंने टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यशाला आगरा मंडल रवि अग्रवाल शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने पावर हाउस स्थित कार्यशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुल खराब ट्रांसफार्मर की औसतन संख्या, कुल मरम्मत ट्रांसफार्मर की औसत संख्या की जानकारी ली। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर मरम्मत, चेकिंग आदि को देखा।
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि मैनपुरी कार्यशाला प्रतिमाह औसतन पांच सौ ट्रांसफार्मर मरम्मत करके तैयार करती है। जबकि जिले में ढाई सौ ट्रांसफार्मर ही प्रतिमाह औसतन खराब होते हैं। ऐसे में बाकी के 250 ट्रांसफार्मर चित्रकूट, महोबा, झांसी, बांदा और ललितपुर भेज दिए जाते हैं। अधिशासी अभियंता तृतीय जीसीएल भटनागर, अधिशासी अभियंता कार्यशाला सतेंद्र पाल सिंह, सहायक अभियंता दीपचंद्र, अवर अभियंता मनोज कुमार, केके सोलंकी, शरद मिश्रा, श्याम बाबू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने की भी हुई समीक्षा
अधीक्षण अभियंता कार्यशाला रवि अग्रवाल ने जिले में ट्रांसफार्मर खराब होने की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में जिले में 27095 ट्रांसफार्मर लगे थे, जिनमें से 2345 खराब हुए थे। वहीं वर्ष 2020 में 28288 ट्रांसफार्मर लगे थे इनमें 2036 ट्रांसफार्म ही खराब हुए। इसके अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने की संख्या में चार प्रतिशत से अधिक की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed