{"_id":"61cf3f93be14c375975e15d6","slug":"trains-will-remain-canceled-for-repair-work-on-the-track-kasganj-news-agr5196763155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर मरम्मत के लिए के लिए अलग अलग तिथियों में रद्द रहेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर मरम्मत के लिए के लिए अलग अलग तिथियों में रद्द रहेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-कानपुर रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के लिए ट्रेनों को अलग अलग तिथियों में रद्द किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों का समय परिवर्तित कर दिया है। इसलिए यात्रा करने से पहले एक बार ट्रेन के समय सारिणी की जानकारी जरूर कर लें। इससे यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
5 जनवरी को दरियावगंज-पटियाली रेलखंड के बीच मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसलिए 4 जनवरी को कासगंज से रात 9:15 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या 05389 निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05390 जो फर्रुखाबाद से प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे कासगंज के लिए रवाना होती है यह ट्रेन 5 जनवरी को निरस्त रहेगी। वहीं 12 जनवरी को पटियाली-गंजडुंडवारा के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य के लिए 11 जनवरी की रात 9:15 बजे जाने वाली ट्रेन संख्या 05389 रद्द रहेगी। 12 जनवरी को ट्रेन संख्या 05390 रद्द रहेगी।
इसके अलावा 21 जनवरी को गुरसायगंज-खुदागंज के बीच निर्माण कार्य को लेकर ट्रेन संख्या 15037 जो सुबह 11:10 बजे कानपुर से कासगंज के लिए आती है यह ट्रेन निरस्त रहेगी। 21 जनवरी को कासगंज से दोपहर 1:05 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या 15038 एक घंटा पंाच मिनट विलंब से चलाई जाएगी। इसलिए रेलवे ने अभी से सूचना जारी कर दी है। जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
वर्जन....
निर्माण कार्य होगा
रेलवे ट्रैक के क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य को लेकर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। इसलिए कुछ ट्रेनें रद्द हैं और एक ट्रेन का समय एक दिन के लिए बदल दिया गया है। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेलमंडल