फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trains will not running during donald trump agra visit

अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा आगमन पर कार-बस ही नहीं, ट्रेनों की भी थम जाएगी रफ्तार

Sun, 23 Feb 2020 04:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Feb 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
trains will not running during donald trump agra visit
किसान एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : Social Media
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा आगमन पर सोमवार को खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल तक यातायात ही नहीं, बल्कि ट्रेनों की रफ्तार भी थम जाएगी। इसके चलते ताज एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें प्रभावित होंगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खेरिया हवाई अड्डे पर आगमन से आधा घंटे पहले ही ट्रेनों को जहां की तहां रोक दिया जाएगा। इसके बाद शाम 6.15 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के बाद ही ट्रेनों को चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन से कोर्डिनेशन के आधार पर ट्रेनों को वीआईपी मूवमेंट के दौरान रोका जाएगा। यह कितनी देर तक रोका जाएगा, यह तब की परिस्थिति पर परिचालन विभाग के अधिकारी तय करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप का काफिला ताजमहल के लिए सराय ख्वाजा रेल ओवरब्रिज के नीचे से गुजरेगा। इस रूट पर आगरा-दिल्ली के बीच की ट्रेनों का आवागमन होता है। आगमन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों को रोक जाएगा।  

पांच ट्रेनें होंगी प्रभावित

दोपहर तीन बजे दिल्ली की ओर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, शाम 7.10 बजे ताज एक्सप्रेस, दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में श्रीधाम व महाकौशल (निरस्त), तेलंगाना एक्सप्रेस की रफ्तार थम जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed