{"_id":"5d662a298ebc3e93d84462dd","slug":"trains-will-cancel-at-delhi-agra-rail-line-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफर को निकलें तो चेक कर लें ट्रेन की स्थिति, सितम्बर के पहले सप्ताह में निरस्त हैं यह गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर को निकलें तो चेक कर लें ट्रेन की स्थिति, सितम्बर के पहले सप्ताह में निरस्त हैं यह गाड़ियां
Wed, 28 Aug 2019 12:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर के पहले सप्ताह में अगर तिरुवनंतपुरम, बंगलुरू, पुणे, गोवा, हैदराबाद, रायगढ़ समेत अन्य शहरों में जाने के लिए ट्रेन से रिजर्वेशन कराया है तो एक बार रेलवे पूछताछ से कन्फर्म कर लें।
बल्लभगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग के कारण आगरा से गुजरने वाली 52 ट्रेनें दो से 9 सितंबर के बीच अलग-अलग दिनों में निरस्त कर दी गई हैं। इनमें ताज, दिल्ली-आगरा इंटरसिटी, गोंडवाना, मंगला, महाकौशल, स्वर्ण जयंती, इंदौर देहरादून, श्रीधाम, हीराकुंड, झेलम, कर्नाटका, तूफान, एपी एक्सप्रेस, तिरुकुरल एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।
तुगलकाबाद और पलवल सेक्शन के बीच नान इंटरलॉकिंग के कारण दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन और नई दिल्ली स्टेशन से आगरा कैंट तक अप और डाउन रूट से गुजरने वाली इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
इनके अलावा गोवा, केरला, राजधानी, तेलंगाना एक्सप्रेस को दो से चार घंटे की देरी से चलाया जाएगा। ऐसे में अगर इन ट्रेनों में सफर के लिए निकलें तो पहले रेलवे से पूछताछ जरूर कर लें।

दिल्ली से आगरा होकर दक्षिण और मध्य भारत के राज्यों के शहर रेल रूट से जुड़े हैं। जो ट्रेन निरस्त की गई हैं, उनसे आगरा आने वाले पर्यटकों की संख्या ज्यादा है। दरअसल, हवाई सेवा से जुड़े न होने के कारण दक्षिण और मध्य भारतीय शहरों से केवल ट्रेन के जरिए ही पर्यटक आगरा आते हैं।
ये भी पढ़ें: रेलयात्रियों के लिए काम की खबरः दिल्ली-मथुरा के बीच छह दिन में रद्द रहेंगी 86 ट्रेन
दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़ और अब लखनऊ तक के पर्यटक निजी वाहन से एक्सप्रेस वे के जरिए आते हैं। ऐसे में दक्षिण भारतीय पर्यटकों को सबसे ज्यादा मुश्किल झेलनी होगी।