{"_id":"69402deebdec456ffc0cdc71","slug":"trains-were-delayed-due-to-fog-in-agra-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: ट्रेनों की चाल पर कोहरे की मार, यात्री घंटों रहे परेशान; देरी से चलीं ये गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: ट्रेनों की चाल पर कोहरे की मार, यात्री घंटों रहे परेशान; देरी से चलीं ये गाड़ियां
Mon, 15 Dec 2025 09:19 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 15 Dec 2025 09:19 PM IST
सार
कोहरे की दस्तक के साथ ही ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाने लगा है। सोमवार को कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कई ट्रेनें देरी से चलीं। ऐसे में सर्दी में यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
स्टेशन पर इंतजार करते रहे यात्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे की धुंध का असर ट्रेनों की स्पीड पर नजर आने लगा है। सोमवार सुबह कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। इस वजह से राजधानी, पंजाब, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, भोपाल शताब्दी, गतिमान एक्सप्रेस समेत तीन दर्जन ट्रेन 30 मिनट से 3:30 घंटे तक की देरी से पहुंची। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दाैरान तमाम शिकायतें हेल्पलाइन से कंट्रोल रूम तक पहुंची।
ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण आगरा मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। आगरा कैंट से रोजाना 300 से ज्यादा ट्रेन गुजरती हैं। 27 से 28 हजार यात्री यात्रा करते हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों को बजाय ऑटोमेटिक प्रणाली के ब्लाॅक प्रणाली से गुजारा गया। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि काेहरे के कारण कुछ गाड़ियां लेट हुई हैं। कुछ ट्रेनों काे निरस्त भी किया गया है।
ट्रेनों के विलंब की स्थिति पर एक नजर
जबलपुर हजरत निजामुददीन एक्सप्रेस 1.33 घंटा
जीटी एक्सप्रेस 1.27 घंटा
एपी एक्सप्रेस 2.20 घंटा
तेलंगाना एक्सप्रेस 1.41 घंटा
राजधानी एक्सप्रेस 3.25 घंटा
पंजाब मेल 3.40 घंटा
शताब्दी एक्सप्रेस 2.27 घंटा
गतिमान एक्सप्रेस 2.10 घंटा
मंगला एक्सप्रेस 1.51 घंटा
ताज एक्सप्रेस 2.40 घंटा
मरूधर एक्सप्रेस 2.28 घंटा
बीकानेर हावड़ा 2.02 घंटा
विज्ञापन
ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण आगरा मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। आगरा कैंट से रोजाना 300 से ज्यादा ट्रेन गुजरती हैं। 27 से 28 हजार यात्री यात्रा करते हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों को बजाय ऑटोमेटिक प्रणाली के ब्लाॅक प्रणाली से गुजारा गया। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि काेहरे के कारण कुछ गाड़ियां लेट हुई हैं। कुछ ट्रेनों काे निरस्त भी किया गया है।
विज्ञापन
ट्रेनों के विलंब की स्थिति पर एक नजर
जबलपुर हजरत निजामुददीन एक्सप्रेस 1.33 घंटा
जीटी एक्सप्रेस 1.27 घंटा
एपी एक्सप्रेस 2.20 घंटा
तेलंगाना एक्सप्रेस 1.41 घंटा
राजधानी एक्सप्रेस 3.25 घंटा
पंजाब मेल 3.40 घंटा
शताब्दी एक्सप्रेस 2.27 घंटा
गतिमान एक्सप्रेस 2.10 घंटा
मंगला एक्सप्रेस 1.51 घंटा
ताज एक्सप्रेस 2.40 घंटा
मरूधर एक्सप्रेस 2.28 घंटा
बीकानेर हावड़ा 2.02 घंटा