दिवाली से पहले ट्रेनें फुल: न जनरल में टिकट, न स्लीपर में सीट, 150 तक है वेटिंग लिस्ट
बीकानेर से मथुरा, आगरा कैंट होकर प्रयागराज जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 12403 व 12404 में सीट के लिए मारामारी है। स्लीपर कोच में 150 से अधिक वेटिंग है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली से पहले ही आगरा कैंट रेलवे स्टेशन होकर प्रयागराज, दिल्ली व जयपुर जाने वाली 20 से अधिक ट्रेनें फुल हो गई हैं। जनरल में टिकट नहीं मिल रहा। स्लीपर कोच में भी सीट फुल है। 100 से 150 तक वेटिंग लिस्ट है। ऐसे में 350 रुपये की टिकट में स्लीपर में यात्रा करने वाले यात्रियों को एसी कोच में 2500 रुपये तक देने पड़ रहे हैं।
बीकानेर से मथुरा, आगरा कैंट होकर प्रयागराज जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 12403 व 12404 में सीट के लिए मारामारी है। स्लीपर कोच में 150 से अधिक वेटिंग है। जनरल कोच में टिकट नहीं मिल रहा। प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए चलने वाली मगध एक्सप्रेस 20801 में द्वितीय श्रेणी व थर्ड एसी में टिकट उपलब्ध नहीं हैं।
20 से अधिक ट्रेनों में यही हाल
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12561 में भी द्वितीय श्रेणी का टिकट नहीं मिल रहा। इस तरह की 20 से अधिक ट्रेनों का यही हाल है। इधर, बुधवार को आगरा कैंट होकर चलने वाली विशाखापट्टनम और दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस निरस्त हो गई। निरस्त होने का कारण रेलवे प्रशासन नहीं बता सका।
अछनेरा व फोर्ट पर रुकेगी मुंबई सेंट्रल
रेलवे प्रशासन ने बुधवार को दिवाली व छठ पर्व के मद्देनजर कुछ ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। साथ ही ठहराव भी बढ़ाए हैं। मुंबई सेंट्रल वाराणसी होकर मुंबई जाने वाली ट्रेन 9183 और 9184 अछनेरा व आगरा फोर्ट होकर जाएगी। दोनों जगह ठहराव होगा। 12 अक्तूबर से 30 नवंबर तक ट्रेन आठ फेरे लगाएगी।