{"_id":"58ab3ff84f1c1b1053b23857","slug":"trainnn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट स्टेशन से डायवर्ट होकर निकाली गई ट्रेेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट स्टेशन से डायवर्ट होकर निकाली गई ट्रेेनें

Updated Tue, 21 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
कैंट स्टेशन से डायवर्ट होकर निकाली गई ट्रेेनें
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला हादसे के बाद आगरा-दिल्ली रेल मार्ग पर भी ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। दो दर्जन से अधिक गाड़ियों को रूट डायवर्ट करके आगरा कैंट और फोर्ट स्टेशन होकर गुजारा गया। दिल्ली जाने वाली दर्जनभर गाड़ियों का ठहराव कैंट स्टेशन पर किया गया। इस कारण गतिमान एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस समेत आगरा-दिल्ली रूट की दर्जनभर ट्रेनें घंटों की देरी से आगरा आईं।
टूंडला में रविवार देर रात कालिंदी एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने के बाद चार डिब्बे डिरेल हो गए थे। इसकी जानकारी पर आगरा से रेल अफसर तकनीकी टीमों के साथ पहुंचे। कानपुर-दिल्ली रूट बाधित होने के कारण ज्यादातर ट्रेनों का रूट बदला गया। दिल्ली की ओर जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जम्मूतवी-टाटा नगर मुरी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को आगरा कैंट होकर निकाला गया। दिल्ली की ओर से आने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, फरक्का एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, राजधानी समेत अन्य गाड़ियों को आगरा से होकर निकाला गया।
कैंट स्टेशन पर यात्री परेशान
आगरा। हादसे के बाद टूंडला स्टेशन पर यात्रियों को रूट बदलने की जानकारी मिली तो वे कैंट और फोर्ट स्टेशन पहुंचे। हादसे के बाद भी पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों के समय के बारे में नहीं बताया जा रहा था। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
खानपान की व्यवस्था करवाई
आगरा। आगरा रेल मंडल की ओर से कैंट स्टेशन पर डायवर्ट होकर आने वाली गाड़ियों के यात्रियों के लिए खानपान की व्यवस्था की गई। ट्रेनों के अंदर वेंडरों से खाना और पानी पहुंचाया गया। पीआरओ नीरज भटनागर का कहना है कि यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।