फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Train went to Agra by electric engine

इलेक्ट्रिक इंजन से आगरा गई ट्रेन

Thu, 31 Mar 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Train went to Agra by electric engine
मैनपुरी/करहल। मैनपुरी से इटावा-आगरा रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को मैनपुरी से इटावा होते हुए आगरा के लिए ट्रेन को इलेक्ट्रिक इंजन से रवाना किया गया।
विज्ञापन

मैनपुरी रेलवे स्टेशन से सुबह 4.30 बजे इटावा, उदी होते हुए आगरा के लिए इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन रवाना की गई। इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू होने से लोगों को सेवाओं के विस्तार की उम्मीद जगी है। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि मैनपुरी-इटावा रूट पर आगरा तक इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन संचालन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रिक इंजन से ही सवारी गाड़ी आगरा के लिए रवाना हुई। वहीं करहल से भी इलेक्ट्रिक इंजन से रवाना हुई ट्रेन में कई यात्रियों ने इटावा और उसके आगे की यात्रा की। शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर भी इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इस रूट पर कालिंद्री एक्सप्रेस और आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से हो रहा है। हालांकि अभी तक पैसेंजर ट्रेन का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed