{"_id":"5d9c9a998ebc3e015966541a","slug":"train-tundla-news-agr4095873159","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णोंदेवी के दर्शनों को रेलवे चला रही वीकली स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णोंदेवी के दर्शनों को रेलवे चला रही वीकली स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने एक और वीकली स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 23 अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चलकर जम्मूतवी रेलवे स्टेशन तक जाएगी। रास्ते में इसके कई स्टॉपेज भी होंगे। रेलवे द्वारा कानपुर से जम्मूतवी के लिए कानपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर श्रेणी के 10 कोच, एसी थ्री टियर का एक, एसी टू टियर का एक और एसएलआरडी के दो कोच लगाए जाएंगे।
18 कोचों वाली यह ट्रेन कानपुर से 23 अक्तूबर को शाम 5:40 बजे रवाना होगी, जो झींझक, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट होते हुए जम्मूतवी रेलवे स्टेशन अगले दिन पहुंचेगी। टूंडला रात साढे़ आठ बजे आएगी। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि इसी तरह जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 24 अक्तूबर को शाम 6:55 बजे चलेगी और पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, झींझक होते हुए कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। टूंडला शाम 03:08 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन से माता वैष्णो देवी दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेेगा।