फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train

कीमती सामान समझ राजधानी पार्शलयान से फेंकी कार्टन से निकले टमाटर और नाशपाती

Thu, 03 Oct 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
train
टूंडला (फिरोजाबाद)। भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के पार्शलयान की सील तोड़कर बदमाशों ने बुधवार देर रात टूंडला के आउटर पर कुछ पैकेट फेंक दिए थे। कीमती सामान समझ फेंके गए कार्टन में नाशपाती व टमाटर निकले। घटना टूंडला की होने पर गार्ड द्वारा ले जाए गये कार्टन को यहां भेजा गया है। आरपीएफ ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से चलकर भुवनेश्वर जा रही 22824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस बुधवार रात्रि आठ बजे करीब टूंडला रेलवे स्टेशन के पश्चिमी होम सिग्नल के निकट पहुंची थी, तभी ट्रेन में पहले से सवार चोरों ट्रेन के पार्शलयान की सील तोड़ दी और यान से कार्टन फेंकना शुरू कर दिया। यह देख रेल गार्ड ने बैकुम लगाते हुए ट्रेन को रोक दिया था तथा घटना की जानकारी तत्काल नियंत्रण कक्ष को दी थी। ट्रेन को रुकता देख चोर ट्रेन से उतरकर भाग गये थे वहीं गार्ड ने फेंके गये पार्शल को ट्रेन में रख लिया गया था तथा ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया था। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने चोरों की तलाश की थी, किंतु चोरों का कहीं पता न चल सका था। घटना की जानकारी कानपुर आरपीएफ को भी दे दी गई थी। मामला टूंडला का होने के कारण गुरुवार को बरामद सामान को वापस टूंडला भेज दिया गया। इस मामले को लेकर आरपीएफ के कंपनी कमांडर अमित यादव ने बताया कि अज्ञात में मामला दर्ज किया है। इसमें टमाटर और एक में नाशपाती हैं। सामान के मालिक से वार्ता की जा रही है कि वह यहां कार्रवाई पूरी कर माल ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed