फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train time tabale

आगरा फोर्ट-कोलकाता एवं भागलपुर-गांधीधाम ट्रेनों की समय सारिणी जारी

Sat, 05 Dec 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
train time tabale
कासगंज। वाया कासगंज आगरा फोर्ट-कोलकाता एवं भागलपुर-गांधीधाम के बीच संचालित की जाने वाली ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। दोनों ही सुपरफास्ट ट्रेनें निर्धारित दिनों में समयबद्ध तरीके से दौड़ाने की तैयारी रेलवे ने की है।
विज्ञापन

अनलॉक में धीमे-धीमे ट्रेनों की संख्या बढ़ने लगी है। अब तक 5 ट्रेनें वाया कासगंज मुंबई, मथुरा, आगरा, कानपुर और बरेली की ओर दौड़ रहीं थीं, लेकिन अब रेलवे ने और भी ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। आगरा फोर्ट और कोलकाता के बीच ट्रेन संख्या 02319/02320 नौ दिसंबर से संचालित होगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से दोपहर 1:10 बजे चलेगी जो बृहस्पतिवार को सुबह 6:55 बजे कासगंज पहुंचेगी और यहां से 7:05 बजे मथुरा, आगरा की ओर रवाना होगी। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 5:50 बजे आगरा से चलेगी जो रात 10:05 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी और यहां से 10:10 बजे कानपुर-कोलकाता की ओर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन संख्या 09451/09452 अप डाउन भागलपुर-गांधीधाम के बीच दौड़ने वाली ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से शाम 5:40 बजे रवाना होगी जो प्रत्येक शनिवार को शाम 6:05 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम 6:10 बजे कानपुर-भागलपुर की ओर रवाना होगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को शाम 8:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
प्रत्येक सोमवार को यह ट्रेन सुबह 6:30 बजे भागलपुर से रवाना होगी जो मंगलवार को सुबह 9:10 बजे कासगंज पहुंचेगी और यहां से 9:20 बजे मथुरा होते हुए गांधीधाम की ओर रवाना होगी।
पहले दिन समय पर पहुंची सुपरफास्ट
पहले दिन समय सारिणी के अनुसार निर्धारित समय पर गांधीधाम-भागलपुर सुपर फास्ट ट्रेन दौड़ी। रेलवे के एप पर इस ट्रेन का रनिंग स्टेटस बिल्कुल सही था। शाम 6:10 बजे यह ट्रेन कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंची और यहां से समय पर रवाना हुई। ट्रेन के कासगंज पहुंचने से पहले कोविड-19 का पालन कराने के लिए रेलवे गंभीर दिखाई दिया।

- ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। रेलवे समयबद्ध तरीके से ट्रेनों के संचालन के लिए कटिबद्ध है। ट्रेनों में यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed