फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train late caused by fog

कोहरे ने बिगाड़ा ट्रेनों का संचालन, दो से पांच घंटे देरी से चल रहीं ट्रेनें

Mon, 03 Jan 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
train late caused by fog
टूंडला। सोमवार की प्रात: फिर घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे से ट्रेनों पर खासा असर रहा। कोहरे से घंटों लेट चल रहीं हैं। हालांकि सैकड़ों यात्री ट्रेनों के इंतजार में गलनभरी सर्दी में प्लेटफार्मों पर बैठने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई हल्की बरसात के बाद रात्रि में कोहरा असर दिखा रहा है। घने कोहरे ने रविवार को राहत दी थी, किंतु सोमवार को फिर से पड़े कोहरे ने संभलते रेल संचालन को पुन: बिगाड़ दिया। एक के पीछे एक कछुआ गति से चल रहीं ट्रेनें लेट और भी लेट होती चली गयीं। पूर्वांचल में कोहरे की अधिकता का असर ऐसा था कि सायं आने वाली ट्रेनें देररात्रि तक टूंडला पहुंचीं। वहीं रात्रि में आने वाली ट्रेनें सुबह व सुबह आने वाली ट्रेनें दोपहर टूंडला पहुंची।
विज्ञापन

कोहरे की तनी घनी चादर के चलते रेल प्रशासन ने लखनऊ से आगरा जाने वाली इटरसिटी एक्सप्रेस सहित करीब एक दर्जन ट्रेनों को रेल प्रशासन ने पहले ही रद्द कर दिया है। पिछले कुछ दिनों पूर्व समय से चल रहीं ट्रेनें अब कोहरा पड़ने पर लेट होने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकतर ट्रेनें दो से पांच घंटे देरी से चल रहीं हैं। नतीजन स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्रियों का इस गलनभरी सर्दी से हाल-बेहाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के चलते देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें-
टूंडला। दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ, मगध एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस आदि प्रमुख ट्रेन दो से पांच घंटे लेट चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed