{"_id":"a125ed61bdea172108fc26efa529f72c","slug":"train-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अछनेरा में दो इंजन पटरी से उतरे, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अछनेरा में दो इंजन पटरी से उतरे, हादसा टला
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछनेरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह 5.55 बजे गुड्स लाइन साइडिंग में शंटिंग करते वक्त दो इंजनों के चार पहिये पटरी से उतर गए। इस दौरान इंजन संख्या 70418 सड़क को क्रास करके मिट्टी में जा धंसा। दूसरा इंजन भी कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। हादसे के बाद आगरा कैंट से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) रवाना की गई। इसके चलते तीन गाड़ियां घंटों की देरी से चलीं। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
रेल हादसे के कारण स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। दोनों इंजनों को पटरी पर लाने का कार्य घंटों चलता रहा। एक इंजन को दोपहर बाद री-रेल कर दिया गया, जबकि दूसरे इंजन को री-रेल करने का कार्य देर शाम तक चल रहा था। हादसे की खबर मिलने पर आगरा से एआरटी के साथ ही जीआरपी और आरपीएफ के साथ रेल अधिकारी भी पहुंच गए। दुर्घटना के बाद आगरा और भरतपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो और तीन से होकर गुजारा गया। फरह-अछनेरा का रेल मार्ग भी देर शाम तक बाधित रहा। हालांकि रेलवे के पीआरओ कार्यालय के मुताबिक, इंजन के साइडिंग लाइन में शंटिंग के दौरान हादसा होने के कारण रेल परिचालन पर विशेष असर नहीं पड़ा है। इस कारण बांदीकुई-ईदगाह पैसेंजर एक घंटे, पैलेस ऑन व्हील 1 घंटा 10 मिनट, बरेली पैसेंजर एक घंटे देरी से चलीं। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।