{"_id":"6140e9f08ebc3e743c1e612c","slug":"train-coach-glass-broken-woman-innocent-injured-tundla-news-agr5076474140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के कोच का शीशा टूटा, महिला-मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के कोच का शीशा टूटा, महिला-मासूम घायल
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर खड़ी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में घायल महिला यात्री
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। मंगलवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी द्वितीय श्रेणी कोच का शीशा अचानक टूट गया। इसके चलते महिला यात्री घायल हो गई। घायल महिला यात्री का टूंडला रेलवे स्टेशन पर उपचार कराया गया। इस दौरान ट्रेन एक घंटे रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
बिहार के गोपालगंज निवासी शकील अहमद अपनी पत्नी रुखसार खातून और चार वर्षीय बालिका अवीरा के साथ बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच (संख्या ए-1 की सीट नंबर 35, 36) में यात्रा कर रहा था। ट्रेन के टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले कोच का शीशा अचानक टूटकर रुखसार को लग गया। इससे रुखसार और अवीरा दोनों घायल हो गईं। महिला यात्री के पति व अन्य रेल यात्रियों ने ट्रेन में चल रहे रेलवे स्टाफ की मदद से टूंडला स्टेशन पर चिकित्सक की मांग की गई।
घटना से टूंडला नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया गया। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ट्रेन के शाम 3:45 बजे टूंडला स्टेशन पहुंचने पर रोका गया। इसके साथ ही स्टेशन पहुंची चिकित्सीय टीम ने घायल महिला यात्री रुखसार खातून को उपचार दिया। इसके साथ ही विभागीय कर्मचारी द्वारा टूटे शीशे को ठीक किया गया। तब करीब एक घंटे बाद शाम पांच बजे करीब ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।