{"_id":"600dbe298ebc3e33ae549671","slug":"train-agra-news-agr4778802131","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद स्टेशन के डाउन सिग्ननल खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद स्टेशन के डाउन सिग्ननल खराब
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेल खंड पर फिरोजाबाद स्टेशन पर सिग्नल विभाग का एक पॉइंट खराब हो गया। इसके चलते आधा घंटे से अधिक डाउन लाइन प्रभावित रहीं। गोमती एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
रविवार शाम को साढ़े तीन बजे करीब सिग्नल विभाग के एक पॉइंट में फिरोजाबाद-मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के मध्य तकनीक में कमी आने से खराबी आ गई। घटना की जानकारी तब हुई, जब वहां से होकर गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक को सिग्नल नहीं मिला। चालक ने तत्काल ही घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक फिरोजाबाद को दी।
उनके द्वारा मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को बताया गया। तत्काल ही कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। खराब हुए पॉइंट को खोजते हुए आई खराबी को ठीक किया। तब लगभग आधा घंटे बाद शाम करीब 4:05 मिनट पर सिग्नल सही हो सके। इस दौरान पीछे जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस एवं महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहीं।