{"_id":"63a928872d42384317015c71","slug":"trailer-rammed-into-trailer-chase-on-agra-jaipur-highway-driver-operator-stranded-for-two-hours-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर के चेस में घुसा ट्रेलर, दो घंटे तक फंसे रहे चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर के चेस में घुसा ट्रेलर, दो घंटे तक फंसे रहे चालक-परिचालक
Mon, 26 Dec 2022 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:22 AM IST
सार
हादसे के बाद ट्रेलर के चालक और परिचालक बुरी तरह फंस गए। सूचना पर थाना किरावली की पुलिस फोर्स आ गई। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक और परिचालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
केंटर में फंसे चालक और परिचालक के निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-जयपुर हाईवे पर थाना किरावली क्षेत्र के नगला कुर्रा मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे जेसीबी से लदे ट्रेलर के चेस में पीछे से एक ट्रेलर घुस गया। हादसे के बाद ट्रेलर के चालक और परिचालक बुरी तरह फंस गए। सूचना पर थाना किरावली की पुलिस फोर्स आ गई। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक और परिचालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
यहां का है मामला
थाना किरावली क्षेत्र के आगरा जयपुर हाईवे पर नगला कुर्रा मोड़ के सामने सोमवार सुबह आठ बजे जेसीबी से लदे एक ट्रेलर के चेस में पीछे से आए ट्रेलर संख्या आरजे 29 जीबी 0028 घुस गया। हादसे के बाद चालक-परिचालक बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना पर थाना किरावली के प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दोनों को बाहर निकाला।हादसे में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आगरा जयपुर हाईवे पर किरावली की नहर के पास एक ट्रक में एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। एम्बुलेंस के पीछे आ रही कार एम्बुलेंस में टकरा गई. जिसमें करीब तीन लोगों को चोट आई है।