फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic accident in Kasganj Two bikes collided truck crushed death of two youths

कासगंज में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत, सड़क पर गिरते ही ट्रक ने रौंदा; दो युवकों की मौत

Mon, 02 Oct 2023 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 02:11 PM IST
सार

दो बाइक पर सवार तीन युवकों की बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर लगने के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर गए। वे खुद को संभाल पाते उससे पहले ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल तीसरी युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Tragic accident in Kasganj Two bikes collided truck crushed death of two youths
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ढोलना मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़ गईं। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


ये हादसा ढोलना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा कि दो बाइक पर सवार तीन युवकों की बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर लगने के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर गए। वे खुद को संभाल पाते उससे पहले ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल तीसरी युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed