फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trafik

वाहनों की रफ्तार पर नहीं ट्रैफिक पुलिस का ब्रेक 

Mon, 20 Feb 2017 12:31 AM IST
वाहनों की रफ्तार पर नहीं ट्रैफिक पुलिस का ब्रेक 
वाहनों की रफ्तार पर नहीं ट्रैफिक पुलिस का ब्रेक  Updated Mon, 20 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
trafik
वाहनों की रफ्तार पर नहीं ट्रैफिक पुलिस का ब्रेक  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
सड़क पर यह नजारा आम है कि वाहन चलाते वक्त दूसरे वाहन से आगे निकलने की होड़ रहती है। ओवरटेेक करने में तेज गति से वाहन दौड़ाने में कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। जान तक गवां बैठते हैं। नेशनल हाईवे और एमजी रोड पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित है। इसके बावजूद रफ्तार पर पुलिस ब्रेक नहीं लगा पा रही है। ट्रैफिक पुलिस के इंटरसेप्टर पर तैनात पुलिसकर्मी सिर्फ ड्यूटी के नाम पर खानापूर्ति करते ही नजर आते हैं।
नेशनल हाईवे पर रुनकता, सिकंदरा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, वाटर वर्क्स, रामबाग, शाहदरा, एत्मादपुर, ताजगंज, एमजी रोड, वहीं कसबों के रोड खंदौली, फतेहाबाद, बाह, पिनाहट, बरहन, किरावली, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, ग्वालियर हाईवे, सैंया, खेरागढ़ रोड पर आए दिन हादसे होते हैं। 
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, एमजी रोड पर वाहन चलाने की अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। वहीं अन्य मार्ग पर भी शहर के आसपास भी इसी सीमा से वाहन दौड़ते हैं। एक्सप्रेस वे पर एक टीएसआई की ड्यूटी भी रहती है। वहीं शहर के अन्य लिंक मार्ग पर कार्रवाई के लिए एक इंटरसेप्टर वाहन में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोदला निवासी सुधीर गोयल ने बताया कि युवक कई बार तेज गति से वाहन दौड़ाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों पर कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस सिर्फ कागज नहीं होने पर ही चालान काटती है। 
वर्जन
निर्धारित गति से अधिक गति पर वाहन चलाने वालों पर इंटरसेप्टर पर तैनात पुलिसकर्मी कार्रवाई करते हैं। इंटरसेप्टर वाहन अलग-अलग स्थानों पर रहता है। 
तेज बहादुर सिंह, टीआई

केस : 1
16 फरवरी को फतेहाबाद के गांव नया पुरा में हादसा हुआ था। तेज रफ्तार बाइक सवार दो छात्र टैंकर की चपेट में आ गए थे। उनकी हादसे में मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया था कि बाइक काफी तेज स्पीड में थी। 
केस : 2
खंदौली-एत्मादपुर रोड पर गांव बहरामपुर के पास झरना नाले पर 15 दिन पहले लोगों से भरी मेटाडोर रफ्तार में अनियंत्रित हो गई। वह नाले की पुलिया से नीचे गिर गई थी। हादसे में तीन की मौत हो गई थी, जबकि 25 घायल हुए थे।

केस : 3
ताजगंज के सौ फुटा रोड पर बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए थे। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने हादसे के पीछे तेज स्पीड में बाइक चलाना बताया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed