फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trafic rools

सड़क पर खड़े ई-रिक्शों के काटे चालान

Mon, 17 Feb 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
trafic rools
17एमएनपी-20-ईशन नदी पुल पर टेम्पो हटबाते ट्रैफिक पुलिस के लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर की सड़कों पर खड़े आड़े तिरछे ई-रिक्शों के खिलाफ सोमवार को यातायात विभाग ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान छह ई-रिक्शा के चालान काटे गए। कार्रवाई की सूचना मिलते ही ई-रिक्शा चालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा खड़े होने के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चाहे ईशन नदी पुल हो या फिर जिला अस्पताल, सभी जगह ई-रिक्शा सड़कों पर ही खड़े होते हैं। इससे जाम के हालात बने रहते हैं। अमर उजाला द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद सोमवार को यातायात विभाग ने ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात उप निरीक्षक लाखन सिंह ने अपनी टीम के साथ ईशन नदी पुल और जिला अस्पताल के सामने खड़े होने वाले छह ई-रिक्शों के चालान काटे। कार्रवाई के बाद ई-रिक्शा चालकों में खलबली मच गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोबार मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर ई-रिक्शा खड़े मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यहां हुई थी खड़े होने की व्यवस्था
ई-रिक्शा चालकों के सामने भी एक समस्या है, लेकिन वे आखिर ई-रिक्शा कहां खड़े करें। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूर्व में दो स्थानों का निर्धारण किया था। इसमें दीवानी रोड और छोटा क्रिश्चियन मैदान को चिह्नित किया गया था। लेकिन इसका कभी पालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed