{"_id":"6292661c3e2b7275c91c0f6b","slug":"trafic-agra-news-agr5350634123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते ही हो जाएगा ऑनलाइन चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते ही हो जाएगा ऑनलाइन चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यातायात नियमों का पालन करने की आदत नहीं है तो डाल लें। यह लापरवाही आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत शहर के चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ऑनलाइन चालान लखनऊ से हो जाएगा। यह व्यवस्था 30 मई या एक जून से शुरू हो सकती है।
शहर के चौराहों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा आईटीएमएस के तहत शहर के 13 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ट्रैफिक लाइटें भी लगवाई गईं हैं। इनके माध्यम से ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ऑनलाइन चालान हो जाएगा। यह चालान लखनऊ से होगा और जुर्माना स्थानीय स्तर पर जमा करना होगा। चालान होने के बाद किसी तरह का कोई बदलाव स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकेगा। यह सारी प्रक्रिया लखनऊ से अपडेट होगी। नगर निगम निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर संजय सिंह चौहान ने बताया कि ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। हो सकता है कि यह प्रक्रिया सोमवार या फिर एक जून से शुरू हो जाए। लखनऊ में आईटीएमएस के तहत ऑनलाइन चालान करने की प्रक्रिया में तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर भी तैयारियों को भी अंतिम रूप प्रदान किया जा चुका है।
इन चौराहों पर है आईटीएमएस
सुभाष तिराहा, नगला बरी, जाटवपुरी, रसूलपुर, आसफाबाद, सैलई चौराहा, बंबा चौराहा, ककरुऊ चौराहा, मीरा चौराहा, नगला भाऊ और सुहागनगर चौराहे के साथ कोटला चुंगी और क्लब चौराहा।