फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic system will be changed on the third Monday of Sawan

Sawan Ka Somvar: सावन के तीसरे सोमवार को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, संभलकर निकलें

Sat, 05 Aug 2023 08:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 08:22 AM IST
सार

रामबाग चौराहा से एत्माद्दौला तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर आगरा किला अमर सिंह गेट से तारघर चौराहा से क्लब चौराहा से मधुनगर चौराहा से रोहता नहर चौराहा तक कावड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
 

विज्ञापन
Traffic system will be changed on the third Monday of Sawan
यातायात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरुषोत्तम मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा और प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। इस वजह से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अपर पुलिस आयुक्त अरुण चंद ने बताया कि 6 जुलाई शाम 4 बजे से 7 जुलाई आयोजन की समाप्ति तक ये व्यवस्था लागू रहेगी। 6 जुलाई को नो एंट्री नहीं खुलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
विज्ञापन

 

- हाथरस से आगरा आने वाले भारी वाहनों को हाथरस पुलिस हाथरस और सादाबाद से डायवर्ट कर सिकंदराराऊ अथवा मथुरा की ओर डायवर्ट करेगी।
- एनएच-19 पर यातायात यथावत चलता रहेगा।

- फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन खंदौली चौराहा से मुड़ी चौराहा होते हुए एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे।
 
विज्ञापन

- जलेसर एटा से आगरा आने वाले वाहन मुडी चौराहे व एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे।- रामबाग चौराहे से हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।

- रामबाग चौराहे से जलेसर एटा जाने वाले भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच-19 से टूंडला होकर जाएंगे।
- ग्वालियर जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
 

- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर इनर रिंग रोड से होकर जाएंगे।- शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा, इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने से निकलकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एंट्री पॉइंट पर पुलिस बैरियर लगाकर डायवर्जन करेगी।
 

- रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एनएच-19 पर रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खंंदारी चौराहा, आरबीएस चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्मादौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी के अलावा शहर के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
 

मंदिरों के लिए व्यवस्था

रावली महादेव मंदिर: साई की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी भारी वाहन रावली की तरफ नहीं जा सकेगा। टूरिस्ट व रोडवेज की बसों को क्लब चौराहा व साईं की तकिया चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
मनकामेश्वर महादेव मंदिर: चिम्मन चौराहा, दरेसी 1 व 2 और हाथीघाट तिराहे से कोई भी भारी वाहन मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं जा सकेगा।
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर : पृथ्वीनाथ फाटक से मंदिर की और भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed