फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic system change in Vrindavan on Akshaya Tritiya 2022

मथुरा: अक्षय तृतीया पर वृंदावन में यातायात व्यवस्था में किया गया बड़ा फेरबदल, आने से पहले पढ़ लें ये खबर 

Sat, 30 Apr 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 12:06 AM IST
सार

अक्षय तृतीया के दिन वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। 30 अप्रैल (शनिवार) की शाम से लेकर चार मई की सुबह तक नई व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन
traffic system change in Vrindavan on Akshaya Tritiya 2022
यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा वृंदावन में अक्षय तृतीया पर बड़ी संख्या में दूर-दूर से भक्त दर्शन बांकेबिहारी जी के 'चरण दर्शन' के लिए आत हैं। ऐसे में वृंदावन में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है। 30 अप्रैल (शनिवार) की शाम से लेकर चार मई की सुबह तक बड़े और चार पहिया वाहनों का वृंदावन में प्रवेश बंद किया गया है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि शनिवार, रविवार के बाद सोमवार को संभावित ईद की होने वाली छुट्टी के मद्देनजर होने वाली भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने यह व्यवस्था बनाई है। वर्ष में एक बार होने वाले ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के चरण और सर्वांग दर्शन में भीड़ होने की संभावना है। यह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर का बड़ा आयोजन होगा। 
विज्ञापन


इस बार संभावना जताई जा रही है कि लगभग पांच लाख से अधिक श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने की अभिलाषा लिए पहुंचेंगे। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि शनिवार की शाम से यह व्यवस्था लागू होगी। अक्षय तृतीया तीन मई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी नई व्यवस्था

- राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर रुक्मिणी बिहार पार्किंग पर रोका जाएगा।
- जैंत वाले नए रोड से आने वाले वाहनों को छह शिखर मंदिर के समीप और गांव सुनरख मोड़ पर ही रोक दिया जाएगा।
- मथुरा से आने वाले बड़े और चार पहिया वाहन पागल बाबा के समीप सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के सामने पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।
- यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन दारुक पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे, यह व्यवस्था चार मई की सुबह तक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed