फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic stopped on one line of Jawahar Bridge of Yamuna River in Agra

आगरा आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, यमुना नदी के जवाहर पुल पर दो दिन बंद रहेगा यातायात

Sun, 25 Aug 2019 11:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Aug 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
traffic stopped on one line of Jawahar Bridge of Yamuna River in Agra
यमुना नदी पर बनाया जा रहा तीसरा पुल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में यमुना नदी पर नवनिर्मित तीसरे पुल की लेन को जवाहर पुल से मिलाने के लिए शनिवार की रात 12 बजे से जवाहर पुल पर रामबाग से वाटर वर्क्स की ओर का यातायात बंद कर दिया गया। यमुनापार की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट करके जवाहर पुल के बराबर बने पुराने पुल से होकर गुजारा गया। 
विज्ञापन


कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को भी इसी पुल से होकर निकाला जा रहा है। इससे अगले दो दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। यमुना पर नवनिर्मित तीसरे पुल की रामबाग चौराहे से भगवान टाकीज को ओर जाने वाली लेन पर लोड टेस्टिंग के बाद इसे रामबाग की ओर वाली सड़क से जोड़ा जाना है। 
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था ओरिएंटल कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि रामबाग की ओर वाली सड़क की ऊंचाई ज्यादा है, जबकि नए पुल का लेबल नीचा है। ऐसे में दोनों ओर की सड़कों की लेबलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए जवाहर पुल की सड़क पर भी काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तक रहेगी यही व्यवस्था

यही कारण है कि शनिवार की रात्रि 12 बजे से सोमवार तक के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। वाटर वर्क्स फ्लाईओवर से आने वाले वाहनों को अतिथिवन की ओर बने पुराने पुल पर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह यमुनापार की ओर से आने वाले वाहनों को भी यमुना पर बने पुराने पुल से ही निकाला जाएगा। 

24 घंटे में गुजरते हैं एक लाख से ज्यादा वाहन

वाटर वर्क्स फ्लाईओवर से यमुनापार को जोड़ने वाले दोनों पुलों पर चौबीस घंटे में एक लाख से ज्यादा हल्के और भारी वाहन गुजरते हैं। कानपुर, दिल्ली से जाने वाले वाहन और अलीगढ़, फिरोजाबाद, जलेसर की ओर से वाहनों का आवागमन होता है। इसके अलावा शहर के वाहन भी इसमें शामिल हैं। 

अगले सप्ताह शुरू होगा नया पुल

ओरिएंटल कंपनी के सहायक महाप्रबंधक लक्ष्मीनारायन रेड्डी ने बताया कि तीसरे पुल की लेबलिंग और दोनों ओर की सड़कों का मिलान करना है। इस कार्य के लिए दो दिन के लिए रूट डायवर्जन लिया गया है। नए पुल पर यह कार्य होने के बाद इसे अगले चार-पांच दिन में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

आंबेडकर पुल से भी गुजारे जाएंगे वाहन

यातायात निरीक्षक सतीश रॉय ने बताया कि रामबाग से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। दोनों पुलों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैं। पुल पर कार्य के कारण वाहन चालकों को एक ही पुल से होकर गुजारा जाएगा। दिक्कत बढ़ने पर वाहनों को आंबेडकर पुल की ओर भी डायवर्ट किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed