फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Rules News police issued challan the stolen bike in agra

यातायात नियम तोड़ रहा चोर, चालान भरेगा बाइक मालिक, हैरान करने वाला है यह मामला

Tue, 24 Sep 2019 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Traffic Rules News police issued challan the stolen bike in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक साल पहले चोरी हुई बाइक के बिना हेलमेट के तीन चालान यातायात पुलिस ने काट दिए हैं। चालान घर पहुंचने पर बाइक मालिक को पता चला। उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि चोर बाइक चला रहा है। इसके बावजूद पुलिस बाइक बरामद नहीं कर पा रही है। मामले में थाना सिकंदरा पुलिस को जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन


थाना कागारौल के दिगरौता निवासी उम्मेद सिंह किसान हैं। उनकी पैशन प्रो बाइक थी। बाइक को उनका बेटा बल्देव चलाता था। बल्देव कोचिंग में तैयारी कर रहा है। सात अगस्त को बल्देव शास्त्रीपुरम स्थित एक कॉलोनी में किसी काम से आया था। कॉलोनी के बाहर से बाइक चोरी हो गई। 
विज्ञापन


उम्मेद सिंह ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज करा दिया। पिछले दिनों दो फोटो चालान और एक चालान का मैसेज आया। इनमें एक चालान 17 अक्तूबर को सेंट जोंस चौराहे पर बिना हेलमेट का काटा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 14 जून को भगवान टाकीज पर काटा गया है। अब फिर से बल्देव के पास चालान काटे जाने का मैसेज आया है। उन्होंने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने थाना सिकंदरा पुलिस को जांच के आदेश किए हैं।

चोरी की बाइक चलाते पकड़ा था सिपाही

एक साल पहले थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से एक युवक की बाइक चोरी हो गई थी। उसने मुकदमा दर्ज करा दिया था। युवक के पास बिना हेलमेट के दो चालान आए थे। यह चालान हरीपर्वत पर काटे गए थे। 

इस पर युवक ने हरीपर्वत पर आकर तलाश की थी। उसने अपनी बाइक के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। वो थाना सिकंदरा में तैनात सिपाही था। हाल में उसकी ड्यूटी एसपी सिटी ऑफिस में लगी थी। 

युवक के पकड़ने पर सिपाही ने बताया था कि बाइक सिकंदरा पुलिस ने बरामद कर ली थी। मगर, मालिक का पता नहीं चलने की वजह से वह चला रहा था। मामले में अधिकारियों से भी शिकायत की गई थी। मगर, सिपाही पर कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed