फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic restrictions in Vrindavan on Rakshabandhan

वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश रोका: रक्षाबंधन पर बांकेबिहारी की नगरी आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

Sun, 22 Aug 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 12:20 AM IST
सार

रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही वृंदावन की सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शनिवार को कई मार्गों पर जाम के हालात बन रहे। रविवार को बाहरी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।  

विज्ञापन
Traffic restrictions in Vrindavan on Rakshabandhan
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साप्ताहांत पर बंदिशों खत्म होते ही शनिवार को धर्म नगरी वृंदावन में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकांश प्रमुख रास्ते जाम हो गए। इस स्थिति को देख पुलिस प्रशासन ने रक्षाबंधन के लिए बाहरी वाहनों का प्रवेश रोक दिया है। अब रविवार को बाहरी वाहन शहर के बाहर ही पार्क किए जाएंगे। स्थानीय लोगों को वृंदावन आने के लिए अपना आधारकार्ड दिखाना होगा।

विज्ञापन


रविवार के रक्षाबंधन पर्व का असर एक दिन पहले शनिवार को ही वृंदावन की सड़कों पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बांकेबिहारी की नगरी में पहुंच गए। इससे प्रमुख मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। रक्षाबंधन से एक दिन पहले वृंदावन का यह हाल देख पुलिस प्रशासन ने रविवार के लिए कुछ अतिरिक्त इंतजामों को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



रक्षाबंधन पर आने वाले बाहरी श्रद्धालुओं के वाहन शहर से बाहर ही रोकने का एक बार फिर फैसला किया गया। मथुरा की ओर और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहनों को पागल बाबा मंदिर के पास सरकारी पार्किंग पर रोका जाएगा। 

छटीकरा की ओर से आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार की पार्किंग पर रोकने की व्यवस्था की है। वृंदावन कोतवाली प्रभारी क्राइम जगदीश प्रसाद ने बताया कि भीड़ के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। स्थानीय वाहनों को प्रवेश की छूट रहेगी, लेकिन इसके लिए स्थानीय आधार कार्ड दिखाना होगा।

लॉकडाउन खत्म का दिखेगा असर
वीकेंड पर अक्सर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ होती है। जब लॉकडाउन चल रहा था, तब भी श्रद्धालुओं का रेला रहता था। अब प्रदेश सरकार ने रविवार का भी लॉकडाउन खत्म कर दिया तो काफी भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा रक्षाबंधन पर भक्त श्री बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे।

श्रीबांकेबिहारी के लिए राखी लेकर पहुंच रहीं बहनें
वृंदावन में आ रहे श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में महिलाएं श्रीबांकेबिहारी के लिए राखी लेकर आ रही हैं। रक्षाबंधन के दिन इन्हें बिहारीजी की कलाई तक पहुंचाने की उनकी अभिलाषा है। इसी अभिलाषा को लेकर बहनें वृंदावन पहुंच गई हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed