फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic police, new dress, kasganj

अब बदली वर्दी में नजर आने लगे यातायात पुलिसकर्मी

Sun, 01 Dec 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
traffic police, new dress, kasganj
कासगंज में नई वर्दी में तैनात यातायात पुलिसकर्मी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अब यातायात पुलिस बदली वर्दी में नजर आ रहे हैं। यातायात पुलिस के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया गया। अब पुलिस कर्मियों की वर्दी पर ही उनका नाम लिखा होगा। एक दिसंबर से प्रदेश सरकार ने यातायात पुलिस की वर्दी में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की टोपी, बेल्ट, सीटी डोरी, मौजे आदि के रंग में बदलाव किया गया है। पहले यातायात पुलिस की वर्दी पुलिस कर्मियों से अलग से थी। हालांकि निरीक्षक एवं यातायात निरीक्षक पुलिस की वर्दी ही पहनते थे लेकिन अब अब यह वर्दी यातायात पुलिस के कर्मियों के अतिरिक्त अधिकारियों को भी पहननी होगी।
विज्ञापन

ये हुए बदलाव
आइटम पहले अब
- टोपी खाकी नीली
- बेल्ट लाल काली
- सीटी डोरी खाकी नीली
- स्वेटर खाकी काला
- मोजे खाकी काले
इसके अतिरिक्त शर्ट सफेद एवं पेंट नीली रहेगी।
बदली वर्दी में होंगे पुलिस कर्मी
यातायात पुलिस में 27 पुलिस कर्मी हैं। एक दिसंबर से वर्दी में बदलाव हुआ है। यातायात पुलिस कर्मी अब नई वर्दी पहन रहे हैं।
अजय भदौरिया, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed