फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic police launched a campaign and issued challans to 3515 vehicles without helmets in just one day.

UP: यातायात पुलिस का चला डंडा, तो उड़े वाहन चालकों के होश...एक दिन में काटे 3515 चालान

Wed, 06 Aug 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 10:18 AM IST
सार

आगरा के एमजी रोड पर यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर एक दिन में ही बिना हेलमेट 3515 वाहनों के चालान काट दिए। वहीं तीन सवारी बैठाने पर 95 के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
traffic police launched a campaign and issued challans to 3515 vehicles without helmets in just one day.
चालान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा यातायात पुलिस ने मंगलवार को एमजी रोड और हाई-वे पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दाैरान 3515 दोपहिया वाहनों के बिना हेलमेट के चालान काटे गए। तीन सवारी बैठाने पर 95 के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना सीट बेल्ट 45 वाहनों के चालान हुए। 7 को सीज भी किया गया।
विज्ञापन


हरीपर्वत, भगवान टाकीज, क्लब चाैराहे पर बिना हेलमेट 3515 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए। 3 को सीज कर दिया गया। सुल्तानगंज पुलिया, सिकंदरा तिराहा पर बिना सीट बेल्ट वाले 45 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक को सीज भी किया गया। साईं का तकिया, फूल सैय्यद पर 95 दोपहिया वाहनों के तीन सवारी बैठाने पर चालान किए गए। 3 को सीज कर दिया। अपर पुलिस उपायुक्त अमिता सिंह ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed