{"_id":"5e5bda208ebc3ef3a6617f80","slug":"traffic-police-cut-challan-of-new-car-on-showroom-collection-fee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यातयात पुलिस की कार्रवाईः शोरूम के बाहर फुटपाथ पर खड़ी नई कार का चालान, वसूला शमन शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातयात पुलिस की कार्रवाईः शोरूम के बाहर फुटपाथ पर खड़ी नई कार का चालान, वसूला शमन शुल्क
Mon, 02 Mar 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:09 AM IST
सार
भगवान टाकीज तक 27 कार और छह स्कूटर और बाइक के चालान किए गए
विज्ञापन
शोरूम के बाहर फुटपाथ पर खड़ी नई कार का चालान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमजी रोड पर नौ पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ रविवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। आगरा कॉलेज के सामने कार शोरूम के बाहर फुटपाथ पर खड़ी नई कार को क्रेन से उठवा लिया। चालान काटने के बाद शमन शुल्क लिया गया। इस पर शोरूम के कर्मचारियों को कार दी गई। इसके अलावा भगवान टाकीज तक 27 कार और छह स्कूटर और बाइक के चालान किए गए।
एमजी रोड पर शोरूमों और दुकानों के बाहर फुटपाथ पर अवैध तरीके से पार्किंग कर वाहनों को खड़ा किया जाता है। इससे सुभाष पार्क, आगरा कालेज के सामने, राजामंडी, सेंट जोंस चौराहा, हरीपर्वत सूरसदन तिराहा, दीवानी, भगवान टाकीज पर जाम लगता है।
रविवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। कलक्ट्रेट से पुलिस जब आगरा कॉलेज पर आई तो कार शोरूम के बाहर फुटपाथ पर नई कार को
खड़ा किया गया था। इसकी डिलीवरी की जानी थी। पुलिस ने क्रेन से कार को उठवा लिया। इस पर शोरूम के कर्मचारी आ गए। मगर, पुलिस ने कार को नो पार्किंग में खड़ा करने पर चालान कर दिया। एक हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया। शमन शुल्क जमा करने पर ही कार दी गई।

इसके बाद सूरसदन तिराहा पर मार्केट के दुकानदारों ने सड़क पर वाहन खड़े किए हुए थे। पुलिस ने एक-एक करके 27 चार पहिया और छह दो पहिया के चालान कर दिए। पुलिस की कार्रवाई पर दुकानदार एकजुट हो गए।
उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। मगर, पुलिस ने बताया कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की गई है। टीआई विजय कुमार ने बताया कि नौ पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर चालान काटे गए हैं।
यहां भी दिक्कत
फतेहाबाद रोड, शाहगंज-बोदला रोड, लोहामंडी रोड, शमसाबाद रोड, रामबाग, सिकंदरा से बोदला रोड पर भी नो पार्किंग में वाहनों के खड़ा करने से जाम लगता है।