फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic on one lane of Yamuna bank road will be closed on October 25 in Agra

आगरा में 25 अक्तूबर से बंद रहेगा यमुना किनारा मार्ग की एक लेन पर यातायात

Wed, 21 Oct 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Traffic on one lane of Yamuna bank road will be closed on October 25 in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा में 25 अक्तूबर से यमुना किनारा मार्ग पर एक लेन का यातायात बंद कर दिया जाएगा। आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से ताजगंज को 24 घंटे पानी देने की योजना के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम यमुना किनारा रोड पर किया जाएगा। जीवनी मंडी पुलिस चौकी से यमुना किनारा रोड पर वेदांत मंदिर तक एक लेन की खोदाई पाइप लाइन के लिए होनी है। 

विज्ञापन


अभी जीवनी मंडी से वाटर वर्क्स चौराहे तक का ट्रैफिक बंद है। यहां पाइप लाइन में छोटे-छोटे काम रह गए हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद 25 अक्तूबर से यमुना किनारा रोड पर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



आगरा स्मार्ट सिटी के पीएमसी लीडर आनंद मेनन के मुताबिक यमुना किनारा रोड पर पाइपलाइन बिछाने के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए ट्रैफिक पुलिस से साथ मिलकर योजना बनाई जा रही है, जिससे लोगों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अगले एक-दो दिन में यातायात व्यवस्था की योजना को जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी ने मेट्रो स्टेशन की जगह रोके अपने काम

फतेहाबाद रोड पर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर सबसे पहले काम शुरू करने की योजना के बाद मेट्रो कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने टीडीआई मॉल से लेकर होटल मुगल के बीच में निशान लगाए। फतेहाबाद रोड पर मेट्रो के पिलर और स्टेशन का काम किया जाना है। 

वहीं, इसी ओर आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण किया जा रहा है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से निशान लगाने के बाद आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी ने उन जगहों पर अपने काम रोक दिए हैं जहां पर मेट्रो स्टेशन और उसके पिलर आएंगे। 

नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ पूरा समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने अपना प्लान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को सौंप दिया है। साथ ही उन जगहों पर हम काम नहीं करेंगे, जहां मेट्रो की कोई भी योजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed