{"_id":"5f6105838ebc3eccf24409f3","slug":"traffic-on-agra-jaipur-highway-closed-for-12-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-जयपुर हाईवे पर 12 घंटे के लिए आवागमन बंद, यातायात रहेगा परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-जयपुर हाईवे पर 12 घंटे के लिए आवागमन बंद, यातायात रहेगा परिवर्तित
Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ईदगाह बयाना रेल लाइन पर मिढ़ाकुर और पथौली के बीच रेलवे के अनुरक्षण कार्य के चलते बुधवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक जयपुर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने इस मार्ग का 12 घंटे के लिए यातायात परिवर्तित किया है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक जयपुर, फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन महुअर से आगे नहीं आएंगे। वाहन महुअर से दक्षिणी बाईपास से होते हुए जाएंगे। मथुरा की ओर जाने वाले वाहन दक्षिणी बाईपास से रुनकता पर उतरेंगे। ग्वालियर और आगरा आने वाले वाहन ककुआ पर उतरेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह फतेहाबाद से फतेहपुर सीकरी की ओर जाने वाले भारी वाहन ककुआ से दक्षिणी बाईपास से जाएंगे। एनएच 19 होकर मथुरा, अलीगढ़, फीरोजाबाद की ओर फतेहपुर सीकरी की ओर जाने वाले वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर महुअर पर उतरकर जाएंगे। इस दौरान यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन