फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic jams, schools are about to open Agra Metro work is going on

UP: जाम से जूझने के लिए रहें तैयार, खुलने वाले हैं स्कूल...आगरा मेट्रो का चल रहा काम

Mon, 30 Jun 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 09:45 AM IST
सार

मेट्रो के काम के चलते एमजी रोड सकरा है। इस मार्ग पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में स्कूल खुलने के बाद यहां की हालत और भी खराब हो सकती है। 

 

विज्ञापन
traffic jams, schools are about to open Agra Metro work is going on
एमजी रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्कूल-कॉलेज एक जुलाई से खुल जाएंगे। मगर एमजी रोड, माॅल रोड, आगरा कैंट रोड सहित कई स्थानों पर मेट्रो की बैरिकेडिंग से सड़कें संकरी हो चुकी हैं। पुलिस प्रशासन ने कई योजनाएं तैयार कीं लेकिन लागू नहीं हो सकीं। ऐसे में जगह-जगह जाम लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

एमजी रोड पर भगवान टाॅकीज से लेकर साईं का तकिया चौराहे तक मेट्रो की बैरिकेडिंग है। सबसे ज्यादा ट्रैफिक भी इसी मार्ग पर है। एमजी रोड पर आधी सड़क ही बची है। एक सिटी बस के निकलने से जाम लग जाता है। पूरे दिन जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन


अब स्कूलों के शुरू होने और छुट्टी होने पर बसें, स्कूल कैब और छात्रों के वाहन भी इसी मार्ग से होकर गुजरेंगे। ऐसे में जाम से निपटने के लिए कोई कार्ययोजना नहीं बनाई गई हैं। सड़क किनारों से न तो अतिक्रमण हटाए गए और न ही फुटपाथ खाली कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक में सुधार के लिए पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने कई बार व्यापारियों के साथ बैठकें कीं। रात में एमजी रोड से भारी वाहनों को डायवर्ट करने, फुटपाथ तोड़कर सड़क चौड़ी करने सहित कई निर्णय हो चुके हैं। लेकिन अमल में नहीं लाया जा सका।


हाल में मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने ट्रैफिक सुधार के लिए संयुक्त टीम बनाने और लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के निर्देश दिए थे। एमजी रोड संघर्ष समिति के शिशिर भगत का कहना है कि मेट्रो का काम दो वर्ष तक चलेगा। ऐसे में लोगों को स्थायी समाधान की जरूरत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed