{"_id":"5fef5ebd6c81f149c607d643","slug":"traffic-jam-on-first-day-of-new-year-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परेशानीः पहले दिन ही रेंगता रहा शहर, सिकंदरा से लेकर आईएसबीटी तक पांच घंटे जाम से जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानीः पहले दिन ही रेंगता रहा शहर, सिकंदरा से लेकर आईएसबीटी तक पांच घंटे जाम से जूझते रहे लोग
Sat, 02 Jan 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
आईएसबीटी के निकट जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में नए साल में घर से बाहर घूमने निकले ताजनगरी के लोग पांच घंटे तक जाम से जूझते रहे। हाईवे पर सिकंदरा से लेकर खंदारी चौराहे तक दोपहर दो बजे से जाम लगने की शुरुआत हुई। शाम चार बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
ये भी पढ़ें- प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत, ताजमहल देखकर लौट रहे थे घर
पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया मगर वहां भी राहत नहीं मिल सकी। शाम सात बजे के बाद वाहनों का दबाव कम होने पर ही जाम से निजात मिल सकी। शुक्रवार को सिकंदरा स्मारक (अकबर टूम) और गुरुद्वारा गुरु का ताल पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने के कारण हाईवे पर यातायात चरमरा गया। दोपहर दो से रात सात बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Corona In Agra: डीएम कंपाउंड का कर्मचारी सहित 19 कोरोना संक्रमित मिले
महर्षि पुरम, गैलाना, निर्भय नगर में जाम
पुलिस ने सिकंदरा से आ रहे वाहनों को होली पब्लिक स्कूल वाली रोड से महर्षिपुरम की ओर डायवर्ट कर दिया, जिससे कॉलोनी से लेकर ककरैठा तक वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। यहां स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाकर जाम खुलवाया।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तथ्य छिपाकर चुनी गईं थीं प्रधान

कैलाशपुरी, भावना टावर पर तीन घंटे फंसे लोग
कैलाशपुरी और भावना टावर पर शाम पांच बजे जाम के हालात बने। यहां पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहनों को कैलाशपुरी की ओर डायवर्ट किया। इससे यहां भी जाम लग गया। जाम में फंसी रितु ने बताया कि वह गुरुद्वारे में दर्शन को आई थीं मगर यहां से निकलने पर जाम में फंस गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद एमजी रोड तक पहुंच सकीं।
गुरुद्वारा पर मत्था टेकने को लगी भीड़
नए साल के पहले दिन गुरुद्वारा गुरु के ताल पर संगत का हुजूम टूट पड़ा। भारी संख्या में संगत गुरुद्वारा पर मत्था टेकने पहुंची। सुबह से शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मत्था टेकने के लिए संगत की लंबी लाइन लग गई, ऐसे में व्यवस्था के लिए अतिरिक्त सेवादार लगाने पड़े। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेककर संगत ने लंगर छका।