{"_id":"6169e371201b42551933dc18","slug":"traffic-jam-in-yamuna-kinara-road-agra-news-agr511576567","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन: आगरा की सड़कों पर आस्था का सैलाब, यमुना किनारा मार्ग पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विसर्जन: आगरा की सड़कों पर आस्था का सैलाब, यमुना किनारा मार्ग पर जाम
Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
आगरा। शहर में शुक्रवार को देवी प्रतिमा विसर्जन वाहनों से यमुना किनारा मार्ग पर पूरे दिन जाम लगा रहा। जीवनी मंडी और बिजलीघर पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वाहनों की लाइन लग गई। अन्य मार्ग पर भी वाहनों के निकलने से जाम की स्थिति रही। आईएसबीटी पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी।
यमुना किनारा मार्ग पर प्रतिमा विसर्जन वाहनों के निकलने के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। वाहनों को जीवनी मंडी होते हुए गधा पाड़ा की तरफ निकाला जा रहा था। वहीं बिजलीघर से भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। सुबह प्रतिमा विसर्जन के लिए आने वाले लोगों की संख्या कम थी। दोपहर में एक बजे के बाद संख्या बढ़ने लगी। इससे जाम लगने लगा। इस मार्ग पर अन्य वाहनों के आवागमन पर रोक थी। मगर, जुलूस में शामिल वाहन और लोगों की भीड़ से जाम लग गया। शाम पांच बजे तक यही हाल रहा।
इसके अलावा शहर के शाहगंज, रूई की मंडी, बोदला, सिकंदरा, रामबाग, लोहामंडी आदि मार्ग पर भी वाहन फंसे रहे। यहां से भी प्रतिमा विसर्जन जुलूस के वाहन निकल रहे थे। इसके अलावा मार्गों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था। लोगों के भंडारा खाने के दौरान भी जाम लग गया।
विज्ञापन
आईएसबीटी पर फंसे रहे वाहन
एनएच-2 पर आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे सर्विस रोड से वाहनों को निकाला जाता है। वाहनों के सर्विस रोड पर आने और सर्विस रोड से हाईवे पर आने के दौरान चालक गति धीमी करते हैं। इससे एक-एक करके वाहन फंसने लगते हैं। यही वजह है कि शुक्रवार भी पूरे दिन वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिसकर्मी भी वाहनों को निकालने में नाकाम साबित हो रहे थे।